• Home
  • News
  • England’s Jason Roy takes stunning catch on boundary vs Australia in Champions Trophy

जेसन रॉय ने पकड़ा चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे शानदार कैच, देखें वीडियो

इंग्लैंड के हाथों हारकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से बाहर हो गई है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jun 11, 2017, 11:07 AM IST

Published On Jun 11, 2017, 11:07 AM IST

Last UpdatedJun 11, 2017, 11:07 AM IST

इंग्लैंड टीम  © Getty Images
इंग्लैंड टीम © Getty Images

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण मैच में 40 रन (डकवर्थ लुईस नियम) से हराते हुए नंबर 1 टीम के रूप में सेमीफाइनल में जगह तो पक्की की ही साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के मौकों को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया। वैसे इस मैच में एक ऐसा क्षण भी आया जिसने हर किसी को भौंचक्का छोड़ दिया और ये भी कह सकते हैं कि अगर यह कैच मुकम्मल न किया जाता तो मैच ऑस्ट्रेलिया जीत सकता था। यह बात ऑस्ट्रेलिया की पारी के 43वें ओवर की है। मार्क वुड की तीसरी गेंद जो शॉर्ट थी उसपर मैक्सवेल ने डीप मिड विकेट के ऊपर से लंबा छक्का मारना चाहा। लेकिन गेंद ज्यादा हवा में उठ गई। इसी बीच बाउंड्री लाइन के करीब जेसन रॉय दिखाई दिए।

उन्होंने गेंद को बड़ी सफाई से कैच किया और इसी प्रयास में उन्होंने अपने पिछले पैर को भी काबू में रखा जो एक सुई की नोंक के अंतर से बाउंड्री लाइन से छूने से बचा हुआ था। अंततः उन्होंने अपेन आपको बचाया और जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री लाइन के भीतर चले ही जाएंगे तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर उछाल दिया और उछलते हुए फिर से कैच कपड़ लिया। रॉय ने इस दौरान अपने ध्यान को पूरी तरह से एकाग्र किया हुआ था जिसका उन्हें फल मिला और ऑस्ट्रेलिया का बेहद महत्वपूर्ण विकेट ग्लेन मैक्सवेल आउट हो चुके थे। यह एक शानदार कैच था। इसे चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है। इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैच 10, फुल स्कारकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

इस कैच ने इंग्लैंड के लिए मैच का रुख बदलकर रख दिया। मैक्सवेल (20) ऑस्ट्रेलिया के 5वें विकेट के रूप में 239 के कुल योग पर आउट हो गए। इसके बाद विकटों की झड़ी लग गई और अंततः ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट पर 277 रन बना पाई। जाहिर है कि अगर इस कैच से मैक्सवेल बच जाते तो वह तबाही मचा सकते थे। बहरहाल, रॉय के कैच ने मैक्सवेल पर फुल स्टॉप लगा दिया।

Editor's Pick