इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे से बाहर हुए बेन स्टोक्स; जोफ्रा आर्चर को आराम

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता का हाल ही में निधन हो गया था, जिस वजह से उन्होंने श्रीलंका दौरे पर ना जाने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 12, 2020, 12:00 PM IST

Published On Dec 12, 2020, 12:00 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2020, 12:00 PM IST

बेन स्टोक्स (Twitter)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पिता के निधन के बाद श्रीलंका दौरे से बाहर रहने का फैसला किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार रात श्रीलंका दौरे पर जाने वाले टेस्ट स्क्वाड का ऐलान किया। इस 16 सदस्यीय स्क्वाड में स्टोक्स का नाम शामिल नहीं है।

साथ ही तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इंजरी मैनेजमेंट के तरह श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है। स्टोक्स और आर्चर की अगले साल फरवरी में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वापसी लगभग तय है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। कोविड-19 महामारी के कारण इस सीरीज का आयोजन बायो सिक्योर बबल में होगा जहां स्टेडियम में भी दर्शको कों अनुमति नहीं होगी।

दौरा बीच में छोड़ने पर इंग्लैंड के रवैए से नाराज हुआ CSA; दक्षिण अफ्रीका आएगी श्रीलंका टीम

टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ की वापसी हुई है जबकि जोस बटलर और बेन फॉक्स के रूप में दो और विकेटकीपर पहले से टीम में है। टीम में एसेक्स के युवा डैन लॉरेंस अकेले नए खिलाड़ी है। उन्हें प्रथम श्रेणी के 74 मैचों का अनुभव है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्राउली, सैम कर्रन, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Editor's Pick