- क्रिकेट न्यूज़
- News
- English batsman Steve Davies score 7 runs from one delivery in England’s T20 competition
ना वाइड, ना नो बॉल फिर भी एक गेंद में बन गए सात रन
इंग्लैंड के बल्लेबाज स्टीव डेविस ने इंग्लैंड की टी -20 प्रतियोगिता में एक गेंद पर पर 7 रन बनाए।
Published On Jul 28, 2017, 10:54 AM IST
Last UpdatedJul 28, 2017, 10:54 AM IST

वीरेंद्र सहवाग अक्सर कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं जहां प्रीडेक्शन यानि कि भविष्यवाणी फेल हैं। सहवाग की ये बात सौ प्रतिशत सही है, इसका सबूत है क्रिकेट के मैदान पर हर दिन होने वाले अनोखे कारनामें। क्रिकेट के कारनामों की सूची में एक और वाकया जुड़ गया हैं जहां एक बल्लेबाज ने एक गेंद में सात रन बना लिए। दरअसल ये वाकया इंग्लैंड में आयोजित टी20 प्रतियोगिता का है जहां सोमरसेट और केंट के बीच खेले जा रहे मैच में स्टीव डेविस ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स की गलती से एक गेंद पर सात रन बना लिए।
सोमरसेट के लिए बल्लेबाजी करते हुए डेविस ने शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। बल्लेबाज को रन आउट करने के लिए विकेटकीपर बिलिंग्स का फेंका थ्रो बाउंड्री पार कर गया। इसी बीच डेविस ने भागकर तीन रन भी पूरे कर लिए थे। ऐसे में स्टीव डेविस के खाते में कुल 7 रन गए। हालांकि मैच में केंट टीम की ही जीत हुई। सोमरसेट टीम ने 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच में केंट टीम ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। केंट की ओर से जो डेनली ने 46 और सैम नॉर्थइस्ट ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। बिलिंग्स ने भी रनों का पीछा करते हुए 14 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका, गॉल टेस्ट, तीसरा दिन (लाइव ब्लॉग): श्रीलंका 150 के पार, पांच विकेट गिरे]
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू सायमंड्स भी ओवर थ्रो के चलते एक गेंद पर 8 रन बना चुके हैं। ब्रिसबेन के लिए बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के आयन ओ’ब्राइन की खराब फील्डिंग के चलते साइमंड्स को चार अतिरिक्त रन मिले, जबकि वह चार रन दौड़ कर पूरे कर चुके थे।
स्टीव डेविस ने अपनी टीम सोमरसेट के लिए 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं उनके साथी जोहान मायबर्ग ने भी 35 गेंदो पर 64 रन जड़े। सैम बिलिंग्स के साथ साथ न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम और एडम मिल्ने भी केंट टीम की ओर से खेल रहे थे। दोनों ही खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन नीशम में एक लुइस ग्रेगरी का विकेट लिया, जिसमें मिल्ने ने उनकी मदद की।