add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाने पर इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने की यश ढुल की तारीफ

विश्व कप जीत के बाद, ढुल को आईपीएल मेगा नीलामी में 50 लाख में दिल्ली कैपिटल ने खरीदा है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 18, 2022 8:58 AM IST

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल (Yash Dhull) की तारीफ करते हुए कहा है कि दिल्ली के बल्लेबाज में भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की क्षमता है। ढूल ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए 150 गेंदों में 113 रन बनाए।

जिस पर वॉन ने ट्वीट किया, “प्रथम श्रेणी में डेब्यू पर 100 बनाने वाले यश ढुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम अगले कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते देखेंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर के पहले गेंदबाजी करने के बाद ढुल ने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की। लेकिन दिल्ली को दो शुरुआती झटके ध्रुव शौरी और हिम्मत सिंह के रूप में लगा। दोनों विकेट तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने हासिल किए।

इसके बाद, ढुल सीनियर स्तर पर अपनी पहली पारी में अच्छे टच लग रहे थे, जिसके बाद दिल्ली 7/2 पर होने के बाद अच्छी वापसी की, जिसमें तीसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (25) के साथ 60 रन की साझेदारी हुई। चौथे विकेट के लिए जोंटी सिद्धू के साथ 119 रन की साझेदारी हुई। जब ढुल 97 रन पर थे, तो उन्हें तेज गेंदबाज एम मोहम्मद ने आउट किया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली, जिससे युवा खिलाड़ी को बड़ा जीवनदान मिला।

19 साल का ये खिलाड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू में शतक बनाने वाला तीसरा सबसे युवा बल्लेबाज बन गया। ढुल से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ ने ऐसा किया है।

फरवरी का महीना ढुल के लिए बहुत अच्छा रहा, जिन्होंने एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत की कप्तानी करके टीम को खिताब दिलाया। टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। इसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 82 और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 शामिल हैं।

बीच में, वो कोरोना संक्रमित होने के कारण आयरलैंड और युगांडा के खिलाफ मैच से चूक गए थे। विश्व कप जीत के बाद, ढुल को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया। वहीं, आईपीएल मेगा नीलामी में उन्हें 50 लाख में दिल्ली कैपिटल ने खरीदा है।