'छोटा सा फ्रेक्चर है, लेकिन पहले मुकाबले में खेलने के लिए फिट हो जाऊंगा'

इंग्लिश कप्तान साउथम्पटन में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |May 25, 2019, 01:20 PM IST

Published On May 25, 2019, 01:20 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 01:20 PM IST

इयोन मोर्गन © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले चोटिल हुए इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है वो टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप वेबसाइट से बातचीत में 32 वर्षीय मॉर्गन के हवाले से बताया, “मुझे बहुत छोटा सा फ्रेक्चर हुआ है, लेकिन मैं मैदान में उतरने के लिए तैयार हूं। मैं दुर्भाग्य से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलूंगा, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलने के लिए मैं फिट हो जाऊंगा। ये बहुत अच्छी खबर है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लगी। एजेस बाउल मैदान पर फील्डिंग का अभ्यास करने के दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। अभ्यास के बाद उन्हें एक्स रे के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मैदान पर स्लिप में कैच का अभ्यास करने के दौरान मोर्गन को उंगली में चोट लगी थी।

ICC विश्व कप: जानें कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड वार्म अप मैच

इंग्लैंड को आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथम्प्टन में अभ्यास मैच भी खेलना है। विश्व कप के पहले मैच में 30 मई को मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Editor's Pick