add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लिश कप्तान ने माना, इस तरह विश्व कप जीतना सही नहीं था

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच बराबरी पर खत्म होने के बाद बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - July 20, 2019 1:14 PM IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना जिस तरह से विश्व कप 2019 का समापन हुआ वो उचित नहीं था। मेजबान टीम ने बाउंड्री के आधार पर न्यूजीलैंड को मात देकर पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में निर्धारित 50 ओवर और सुपर ओवर के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर था।

‘द टाइम्स’ ने मॉर्गन के हवाले से बताया, “मैं नहीं समझता कि दोनों टीमों के बीच बहुत कम अंतर होने के बाद उस तरह से खिताब का फैसला करना उचित था। मैं नहीं समझता कि ऐसा एक पल था कि आप कह सकते हैं कि उसकी वजह से मैच में हार झेलनी पड़ी। मुकबला बराबर का था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोर्गन ने कहा, “मैं वहां था और मैं जानता हूं कि क्या हुआ। लेकिन मैं ऊंगली उठाकर ये नहीं बता सकता कि कहां मैच जीता या हारा गया। मैं नहीं समझता कि विजेता बनने से ये आसान हो गया है। जाहिर तौर पर हार झेलना बहुत कठिन होता।”

सीरीज गंवाने के बाद विंडीज ए ने की वापसी, 5 रन से जीता चौथा मैच

उन्होंने कहा, “मैच में कोई एक ऐसा पल नहीं था कि हम कहते कि ‘हां हम जीत के हकदार हैं’। मैच बहुत रोमांचक रहा।”

इंग्लैंड की टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेलेगी।