'दुख नहीं, उनके जीवन का उत्सव मनाएंगे...' पिता के निधन पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने लिखा बेहद भावुक पोस्ट

आरएसएस के स्वयंसेवक और जाने-माने समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी का 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार 15 जुलाई 2026 को उनके गृहनगर हिसार के अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में किया जाएगा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 13, 2026, 11:38 PM IST

Published On Jul 13, 2026, 11:38 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2026, 11:38 PM IST

जाने-माने समाजसेवी और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता, श्री नंद किशोर गोयनका जी का 13 जुलाई 2026 को 96 साल की उम्र में निधन हो गया. स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयनका जी का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर अग्रोहा, हिसार स्थित गोयनका उद्यान में 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा.

नंद किशोर गोयनका आरएसएस के स्वयंसेवक थे. वो कारोबार से दूर रहे. लेकिन गौसेवा और सामाजिक कामों के लिए हमेशा समर्पित रहे. गोयनका जी के निधन पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि दी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिता के निधन पर डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया भावुक पोस्ट

श्री सुभाष चंद्रा जी ने X (ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा कि आज सुबह हमारे प्यारे पिता नंद किशोर गोयनका जी ने अंतिम सांस ली. हालांकि परिवार के सभी सदस्य दुखी हैं, लेकिन मेरी इच्छा उनके 96 साल के जीवन का जश्न मनाने की है. जो समाज सेवा, गौ सेवा और RSS स्वयंसेवक के तौर पर राष्ट्र सेवा से भरा था. पूरा एस्सेल ग्रुप स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयनका जी के सम्मान में परिवार के साथ खड़ा है और उनके जीवन व मूल्यों के स्थायी प्रभाव से प्रेरणा ले रहा है. उनके जीवन के सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन और उन्हें प्रेरित करते रहें. दिवंगत आत्मा को अनंत शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को आने वाले समय में साहस और शक्ति मिले.

मुंबई स्थित आवास पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

13 जुलाई 2026 को जाने-माने समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी का शरीर शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच उनके आवास – वसंत सागर, ए रोड, चर्चगेट, मुंबई – पर रखा गया. जहां बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है.स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयनका जी का अंतिम संस्कार 15 जुलाई 2026 को उनके गृहनगर हिसार के अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में किया जाएगा.

Editor's Pick