ETPL Auction: भारत को पस्त करने वाले गेंदबाज की लगी लॉटरी, ड्राफ्ट में चुने प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

राजस्थान के रहने वाले जय मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 02, 2026, 09:20 PM IST

Published On Jul 02, 2026, 09:20 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2026, 09:20 PM IST

Jai Moondra

Jai Moondra

भारत पर ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को गुरुवार को आयोजित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (नीलामी) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया.लीग की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया, इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं.

एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जय मूंदड़ा रॉटरडैम डॉकर्स का हिस्सा बने

रॉटरडैम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में जय मूंदड़ा को टीम में शामिल किया. राजस्थान के मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता था. डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल लेविट, रियान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार को टीम में शामिल किया.

रॉटरडम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे, वह असाधारण क्षमता वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

श्रीलंका ने जारी किया भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?

पॉल स्टर्लिंग बेलफास्ट वुल्व्स से जुड़े

बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और उभरते बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज को अपनी टीम में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाई.

हमारी टीम में ज्यादातर आयरलैंड के खिलाड़ी: अश्विन

डबलिन गार्डियंस के कप्तान और मेंटर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि उनकी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम बनाते समय राष्ट्रीयता के बजाय विविधता और खिलाड़ियों की भूमिका की स्पष्टता को प्राथमिकता दी.उन्होंने कहा, हमारे ज्यादातर चयन आयरलैंड के खिलाड़ी थे, मुझे लगता है कि राष्ट्रीयता दूसरे नंबर पर आती है, मेरा मानना ​​है कि नीलामी में या ड्राफ्ट में जाते समय, आप जो भी प्लेयर चुनें, वह खेलने लायक होना चाहिए, उनमें बहुत ज्यादा स्किल होनी चाहिए, खिलाड़ी किसी की अनुपस्थिति को आसानी से भरने वाले होने चाहिए.

पहला ड्राफ्ट ईटीपीएल की तैयारी में सबसे अहम पड़ावों में से एक है, जिसमें क्रिकेट के कई बड़े नामों का समर्थन वाली फ्रेंचाइजी शामिल हैं, जिनमें राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन, फाफ डू प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन मैक्सवेल और जोंटी रोड्स शामिल हैं। अब जब टीमें फाइनल हो गई हैं, तो फोकस लीग के पहले सीजन पर है, जहां आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के जाने-माने इंटरनेशनल और उभरते हुए टैलेंट एक नए फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन में एक साथ मुकाबला करेंगे.

T20 हमेशा रहेगा, वनडे का भरोसा नहीं, भारतीय दिग्गज अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

फ्रेंचाइजियों की तरफ से ड्राफ्ट के दौरान चुने गए खिलाड़ी

एम्स्टर्डम फ्लेम्स: कर्टिस कैंपर, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, जॉर्डन नील, और मैक्स ओ’डॉड

बेलफास्ट वॉल्व्स: मैथ्यू हम्फ्रीज, फ्रेड क्लासेन, टिम टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जैनुल्लाह इहसान, अलेक्जेंडर रॉय

डबलिन गार्डियंस: बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू होलार्ड, क्रेग यंग, ​​नोआ क्रोज, क्रिस ग्रीव्स

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स: गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, जैक जार्विस, चार्ली टियर, सफ्यान शरीफ, फिनले मैक्रीथ

ग्लासगो कॉस्मिक: ब्रैड करी, मैथ्यू क्रॉस, पॉल वैन मीकेरेन, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, क्रिस मैकब्राइड

रॉटरडैम डॉकर्स: जय मूंद्रा, माइकल लेविट, रयान क्लेन, जैस्पर डेविडसन, विक्रमजीत सिंह, साकिब जुल्फिकार

Editor's Pick