×

दोस्तो संग Euro Cup मैच देखने पहुंचे Rishabh Pant, पोस्ट कीं तस्वीरें

रिषभ पंत को मौका मिला तो वह लंदन में अपने दोस्तों के साथ यूरो कप में इंग्लैंड और जर्मनी का मैच देखने पहुंच गए.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 30, 2021 10:15 AM IST

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) फुटबॉल के भी शौकीन हैं. मंगलवार को वह यूरो कप (Euro Cup 2020) के सबसे बड़े मुकाबले इंग्लैंड और जर्मनी (England vs Germany) का मैच देखने वेंबली स्टेडियम में अपने दोस्तों संग दिखाई दिए. पंत ने स्टेडियम में अपने दोस्तों संग सेल्फी भी खिंचाई, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है.

इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा, ‘फुटबॉल देखना अच्छा अनुभव रहा. इंग्लैंड बनाम जर्मनी.’ पंत के दोस्तों की जर्सी को देखकर यह साफ है कि ये सभी यहां इंग्लैंड को सपॉर्ट करने पहुंचे थे. सभी ने इंग्लैंड की फुटबॉल टीम की जर्सी पहनी हुई है और मजेदार बात यह भी है कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

इंग्लैंड के स्ट्राइकर रहीम स्टर्लिंग ने मैच के 75वें मिनट में गोल किया वहीं हैरी केन ने 86वें मिनट में हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई. यूरोपियन चैंपियनशिप में सिर्फ दूसरी बार इंग्लैंड की टीम ने नॉकआउट में कोई मैच जीता है. ऐसे में पंत और उनके दोस्तों के लिए भी यह मुकाबला शानदार रहा.

इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत और भारतीय टेस्ट टीम के अन्य खिलाड़ी इंग्लैंड में ही छुट्टियां बिता रहे हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद करीब दो सप्ताह का आराम मिला है. हालांकि इस दौरान ये खिलाड़ी लंदन में रहकर ही खुद को रिलैक्स कर सकते हैं. कोविड- 19 के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें लंदन से बाहर जाने की अनुमति नहीं है.