add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्‍लादेशी कप्‍तान मुर्तजा बोले- एशिया कप में खतरा किसी एक टीम से नहीं

बांग्‍लादेश की टीम अफगानिस्‍तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 6, 2018 4:49 PM IST

बांग्‍लादेश के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा का कहना है कि अगामी एशिया कप में उनकी टीम को हर टीम से खतरा है। पिछले तीन एडिशन में दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली बांग्‍लादेशी टीम अब तक खिताब से वंचित रही है।

बांग्‍लादेश को श्रीलंका और अफगानिस्‍तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सेकंड राउंड में पहुंचेंगी जिसे सुपर फोर के नाम से जाना जाता है। बांग्‍लादेश का पहला लक्ष्‍य सुपर फोर में जगह बनाना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक मुर्तजा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, ‘ मुझे लगता है कि हमें सभी टीमों से डर है। यदि आप अफगानिस्‍तान की गेंदबाजी आक्रमण देखें और श्रीलंका की ऑलराउंड क्षमता देखें तो कुछ भी हो सकता है। यदि हम शुरुआती मैच में अच्‍छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो हमारे लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का मौका रहेगा।’

मुर्तजा को ये बात अच्‍छी तरह पता है कि हाल में अफगानिस्‍तान की टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में उनकी टीम को कितना परेशान किया था। दोनों टीमों के बीच हाल में देहरादून में ये सीरीज खेली गई थी जहां अफगानिस्‍तान ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान की टीम में युवा लेग स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे प्रतिभावान गेंदबाज हैं। अफगानिस्‍तान की टीम टी-20 लय को भी यहां बरकरार रखना चाहेगी। एशिया कप का आयोजन 15 सितंबर से संयुक्‍त अबर अमीरात (यूएई) में होगा।