मीडिया और फैन्‍स से दूर इस जगह समय बिता रहे स्मिथ,अपार्टमेंट की तलाश

बॉल टेंपरिंग में नाम आने के बाद क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्मिथ पर एक साल का बैन लगाया है।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 25, 2018, 09:29 PM IST

Published On Jun 25, 2018, 09:29 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2018, 09:29 PM IST

Steven Smith (File Photo) © Getty Images

बॉल टेंपरिंग विवाद का दंश झेल रहे ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ एक साल के लिए क्रिकेट से बैन हो चुके हैं। वो जल्‍द शुरू होने वाले ग्‍लोबल कनॉडा टी-20 लीग में खेलते हुए जरूर नजर आएंगे, लेकिन लगातार आलोचना से तंग आकर वो इन दिनों मीडिया और अपने फैन्‍स से बचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हराल्‍ड सन वेबसाइट की खबर के मुताबिक स्‍टीवन स्मिथ इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं और एकांतवास के लिए वहां अपने लिए घर की तलाश कर रहे हैं।

खबर में बताया गया कि स्‍टीवन स्मिथ न्‍यूयॉर्क के पॉश वेस्‍ट विलेश नेबरहूड में अपने लिए अपार्टमेंट की तलाश कर रहे हैं। वेस्‍ट विलेश नेबरहूड में न्‍यूयॉर्क के कई जानेमाने चर्चित लोग रहते हैं। स्मिथ का पीछा उनके फैन्‍स ने यहां भी नहीं छोड़ा। उन्‍हें एक आयरिश बार ‘नेनसी विस्‍की पब’ में देखा गया। फैन्‍स स्मिथ को देखते ही उनकी फोटो व वीडियो बनाने लगे। वो बार में अकेले थे। बिना किसी से बात किए हुए वो अपने मोबइल चैक करते रहे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दौरान बल्‍लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट बॉल को खराब करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ ने बाद में इस बात का खुलासा किया कि उनके कहने पर ही बैनक्रॉफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरे प्रकरण के मास्‍टरमाइंड उपकप्‍तान डेविड वार्नर थे। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया गया।

Editor's Pick