• Home
  • News
  • Exclusion of kl rahul might effect indias chances of winning this test twitter reacts to indias playing xi 4289729

टीम इंडिया की प्लेइंग XI से नाराज हुए फैंस; कहा- भारत की हार का कारण बन सकती है केएल राहुल की गैरमौजूदगी

भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में नहीं मिला है।

Edited By : India.com Staff |Dec 25, 2020, 05:21 PM IST

Published On Dec 25, 2020, 05:21 PM IST

Last UpdatedDec 25, 2020, 05:21 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। एडिलेड ओवल में मिली हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने कड़े फैसले लेते हुए चार बदलाव किए हैं।

पितृत्व अवकाश के लिए स्वदेश लौट चुके कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और चोटिल मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के अलावा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साहा की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मौका दिया गया है, जबकि सलामी बल्लेबाज शॉ की जगह शुबमन गिल को डेब्यू करने का करने का मौका मिला है। साथ ही शमी की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी भारत के लिए डेब्यू करेंगे। जहां फैंस इन युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने से खुश हैं, वहीं कई फैंस केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना किए जाने से निराश हैं।

राहुल को बॉक्सिंग डे टेस्ट में मौका ना मिलने से नाराज फैंस ने ट्विटर पर कहा कि केएल की गैरमौजूदगी मेलबर्न में टीम इंडिया की हार का कारण बन सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा रहे राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है लेकिन वो अब तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे हैं।

फैंस चाहते हैं कि पंत की बजाय राहुल को साहा की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाय।

Editor's Pick