add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: राशिद खान ने बताया कहां हुई चूक, कहा- हम वर्ल्ड कप में...

राशिद खान ने कहा, कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है, बड़ी टीमों के खिलाफ मध्यक्रम बल्लेबाजी बिखर गई और डेथ ओवर में गेंदबाजी में भी सुधार चाहिए .

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2026 3:41 PM IST

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप से शानदार तरीके से विदाई ली. मैच के बाद उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में हुई चूक को स्वीकार करते हुए कहा कि क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के साथ और द्विपक्षीय सीरीज होनी चाहिए क्योंकि इनसे अनुभव मिलता है.

अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट रोमांचक क्रिकेट खेला और एक मुकाबले में स्कोर बराबर होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका से हार गया. हालांकि स्पिन गेंदबाजी के इस दिग्गज ने कहा कि अगर अफ़गानिस्तान को नियमित रूप से क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के खिलाफ मौके मिलते हैं तो वह काफी आगे बढ़ सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका से मिली करीबी हार महंगी पड़ी: राशिद खान

राशिद ने कनाडा के खिलाफ जीत के बाद कहा, कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है, बड़ी टीमों के खिलाफ मध्यक्रम बल्लेबाजी बिखर गई और डेथ ओवर में गेंदबाजी में भी सुधार चाहिए पर यह सुधार तब होता है जब आप द्विपक्षीय सीरीज में बड़ी टीमों के साथ खेलते हैं. उन्होंने कहा कि टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी के साथ आई थी और उसने ज़बरदस्त क्रिकेट खेला लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि साउथ अफ्रीका से मिली करीबी हार महंगी पड़ी.

राशिद ने कहा, हम अच्छी तरह तैयार थे, हमने जबरदस्त क्रिकेट खेला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच ने सच में सभी को दुखी किया, हमें उन (पहले दो) मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी थी और देखना था कि टूर्नामेंट कैसा होता है, हम इस विश्व कप से सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे.

अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद मोहम्मद नबी (सात रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुरुवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के औपचारिक ग्रुप डी मैच में कनाडा पर 82 रन की जीत से अपना अभियान खत्म किया. कनाडा की टीम टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी जबकि अफगानिस्तान की यह दूसरी जीत रही. अफगानिस्तान ने इससे पहले यूएई को भी हराया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/