Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 7, 2015 3:48 PM IST


नई दिल्ली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली, फिरोजशाह कोटला में खेला गया सीरीज का चौथा टेस्ट आखिरकार भारतीय टीम 327 रनों से जीत गई, लेकिन इस मैच में कई अनचाहे रिकॉर्ड बने जो शायद ही अगले कुछ सालों तक तोड़े जा सकें। अपनी दूसरी पारी में 481 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने मैच बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और चौथी पारी में 143.1 ओवर खेलकर 143 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक रन प्रति ओवर के कम रन रेट से रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और ए बी डीविलियर्स ने धीमी बल्लेबाजी कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट
मैच के पांचवें दिन कप्तान हाशिम अमला 244 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाकर आउट हुए जबकि जनवरी में एकदिवसीय मैच में 31 गेंदों में शतक लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले अब्राहम डीविलियर्स ने 297 गेंदों का सामना कर छह चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 40.4 ओवरों की बल्लेबाजी में 0.50 से भी कम के औसत से रन जोड़े। दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई है। दोनों का नाम सबसे धीमी साझेदारी (कम से कम 175 गेंद) की सूची में सबसे ऊपर आ गया है। इससे पहले काइल एबॉट और डीविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0.91 के औसत से रन बनाए थे। लाइव क्रिकेट अपडेट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट
यही नहीं, अमला सबसे धीमे स्ट्राइक रेट (कम से कम 150) वाले बल्लेबाजों की वैश्विक सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अमला ने 10.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनसे ऊपर भारत के यशपाल शर्मा (8.28 ) हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अमला के अलावा टेंबा बायुमा (34) और डीन एल्गर (4) के विकेट गंवाए हैं। बायुमा ने 117 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। अमला और बायुमा ने थोड़ा बेहतर खेलते हुए 38.4 ओवरों में 1.13 के औसत से 44 रन बनाए थे। अमला ने तो 46 गेंदों का सामना करने के बाद पहला रन लिया था। वहीं डीविलियर्स ने 36 गेंदों खेलकर अपना पहला रन बनाया था। इससे पहले सबसे धीमी साझेदारी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही जैक्स कैलिस और जैक्स रुडॉल्फ के नाम था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1.28 के औसत से 51 रन जोड़े थे। अमला और डिविलियर्स अब पहले स्थान पर आ गए हैं। दूसरे स्थान पर डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसी हैं, जिन्होंने 35.1 ओवरों में 35 रन जोड़े। इन दोनों का रन रेट 0.99 का रहा। तीसरे स्थान पर अमला और तेम्बा बायुमा रहे, जिन्होंने दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 38.4 ओवरों में 1.13 के औसत से 44 रन बनाए थे।
इससे पहले, रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 267 रन बनाए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 267 रनों पर घोषित की। रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे। दूसरी पारी में रहाणे 206 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के लगाए। रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। रहाणे के अलावा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इससे पहले यह कारनामा किया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली, फिरोजशाह कोटला में खेला गया टेस्ट आखिरकार दक्षिण अफ्रीका टीम 327 रनों से हार गई, लेकिन इस मैच में कई अनचाहे रिकॉर्ड बने जो शायद ही अगले कुछ सालों तक तोड़े जा सकें। अपनी दूसरी पारी में 481 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने मैच बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और चौथी पारी में 143.1 ओवर खेलकर 143 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक रन प्रति ओवर के कम औसत से रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और ए बी डीविलियर्स ने धीमी बल्लेबाजी कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
