मुंबई ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए दिया खिलाड़ियों को आराम

मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाड़ियों को चार दिन का ब्रेक दिया है ताकि वे आराम करे और अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 22, 2019, 04:18 PM IST

Published On Apr 22, 2019, 04:18 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2019, 04:18 PM IST

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah @IANS

इंडियन टी20 लीग की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए टीम के खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया है। इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले लगातार स्टार खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बातें की जा रही थी। मुंबई की टीम का फैसला इसी तरफ उठाया गया कदम माना जा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाड़ियों को चार दिन का ब्रेक दिया है ताकि वे आराम करे, अपने परिवार के साथ समय बिताएं और आईपीएल के 12वें संस्करण के अंतिम चरण के मैचों में अपना 100 प्रतिशत दें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्व कप भी आईपीएल के तुरंत बाद शुरू होगा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हमेशा अपने खिलाड़ियों को समझदारी से अपने वर्कलोड को समझदारी से मैनेज करने को कहा है।

पढ़ें:- ‘अब परिपक्व हो चुके हैं हार्दिक पांड्या’

मुंबई की टीम में शामिल रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह अगामी विश्व कप में भारतीय टीम से खेलेंगे।

टीम के करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “खिलाड़ी हमारी प्राथमिकता है और उन्हें एक ही हिदायत दी गई है कि जो भी करो बल्ले और गेंद से दूर रहो। उन्हें शांति से चार दिन के ब्रेक में आराम करना चाहिए।”

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी को मेरा हेलीकॉप्टर शॉट पसंद आया: हार्दिक पांड्या

मुंबई का अगला मैच 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह कदम भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तरोताजा रखने के लिए लिया गया है ?

सूत्र ने कहा, “सिर्फ रोहित, बुमराह या हार्दिक ही नहीं, हमारे पास क्विंटन डी कॉक, लसिथ मलिंगा और अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो अपने देश के लिए विश्व कप में खेल रहे हैं। हम उनके वर्कलोड को इस तरह से मैनेज करना चाहते हैं कि जब वे विश्व कप में खेलें तो अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी सीधे चेन्नई गए हैं और वहां अपने परिवारों के साथ आनंद ले रहे हैं जबकि भारतीय खिलाड़ी अपने घर गए हैं।”

Editor's Pick