×

पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के कॉन्ट्रेक्ट में शामिल हुए एलेन, पूरन, थॉमस

फेबियन एलेन, निकोलस पूरन और ओशेन थाॉमस को क्रिकेट वेस्टइंडीज के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - July 9, 2019 2:50 PM IST

विश्व कप टीम का हिस्सा रहे फेबियन एलेन, निकोलस पूरन और ओशाने थॉमस को पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया, जबकि सात खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट के करार दिए गए हैं।

सभी फॉर्मेट का कॉन्ट्रेक्ट पाने वाले सात खिलाड़ियों में डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर , कीमो पॉल, कप्तान जसन होल्डर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ और कीमार रोच शामिल हैं ।

एक जुलाई से अगले साल 30 जून तक की अवधि वाले करार में एलेन, पूरन और थामस के नाम पहली बार जुड़े हैं। पंद्रह महिला खिलाड़ियों को भी करार दिए गए हैं।

भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर नहीं उड़ेंगे विमान

वर्ष 2019-20 के लिए कॉन्ट्रेक्ट में शामिल पुरूष खिलाड़ियों की सूची : 

सभी प्रारूपों में करार :  डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, शाइ हेप, अलजारी जोसेफ, कीमो पाल, केमार रोच ।

टेस्ट फॉर्मेट का कॉन्ट्रेक्ट : क्रेग ब्रेथवेट, जान कैंपबेल, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, जोमेल वारिकन ।

सीमित ओवरों फॉर्मेट का कॉन्ट्रेक्ट : फेबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोटरेल, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, ओशेन थामस ।