- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Facing indian fast bowlers might looked good on tv but it was scary in the middle says marcus harris 3976150
'भारतीय तेज गेंदबाजों को खेलना दूर से आसान लगता है, मैं मैदान में घबरा गया था'
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने 2018-19 में भारत के दौरे के दौरान अपना अनुभव साझा किया.
Published On Mar 20, 2020, 06:27 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2020, 06:27 PM IST
साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर (India vs Australia) भारत ने कंगारू टीम को उन्हीं के घर पर 2-1 से मात दी थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हराने वाला भारत पहला एशियाई देश बन गया. इस सीरीज का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (Marcus Harris) का कहना है कि वो भारतीय तेज बैट्री जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से उस वक्त काफी घबरा गए थे.
हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘द टेस्ट’ में मार्कस हैरिस ने बताया कि पहला टेस्ट हारने के बाद किस प्रकार उनकी टीम दूसरे मैच में उतरते वक्त दबाव में थी. “पर्थ की विकेट पर भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना करने से मैं घबरा रहा था. दूर से देखने में भले ही यह अच्छा लग रहा हो लेकिन पिच पर गेंदबाजों का सामना करना बेहद डराने वाला था.”
पढ़ें:- KL Rahul घर बैठे-बैठे हो गए हैं बोर ! VIDEO शेयर कर बताया दिन भर कैसे होता है टाइम पास
हालांकि पर्थ टेस्ट 146 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में सफल रही थी. इसके बाद मेलबर्न में भारत ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी. सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला भी भारत जीत के कागार पर था, लेकिन बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में हार से बचा लिया था. चेतेश्वर पुजार ने शानदार प्रदर्शन कर भारत की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी.