फाफ डु प्लेसी बने द.अफ्रीका की वनडे टीम के कप्तान

ए बी डीविलियर्स के कप्तानी छोड़ने के बाद डु प्लेसी को मिली कमान

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 11, 2017, 10:49 PM IST

Published On Sep 11, 2017, 10:49 PM IST

Last UpdatedSep 11, 2017, 10:49 PM IST

 

डु प्लेसी © Getty Images
डु प्लेसी © Getty Images

ए बी डीविलियर्स के वनडे कप्तानी पद को छोड़ने के बाद अब द.अफ्रीका के नए कप्तान का ऐलान हो गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसी को ही वनडे टीम की कप्तानी सौंपी है। फाफ डु प्लेसी अब द.अफ्रीका के तीनों फॉर्मेट के कप्तान ब गए हैं। ए बी डीविलियर्स के कप्तानी छोड़ने के साथ ही ये साफ था कि डु प्लेसी ही द.अफ्रीका के नए वनडे कप्तान होंगे। सोमवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका बोर्ड ने इस पर मुहर भी लगा दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चीप एक्जीक्यूटिव हारु लोर्गाट ने डु प्लेसी को नया वनडे कप्तान बनाने का ऐलान किया और उन्हें बधाई दी। लोर्गाट ने कहा, ‘डु प्लेसी को वनडे कप्तान बनने पर बधाई। उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे अच्छे कप्तानों में स्थापित किया है। डु प्लेसी को वर्ल्ड इलेवन का कप्तान बनाना इसका बड़ा सुबूत है।’ डु प्लेसी की कप्तानी में ही वर्ल्ड इलेवन टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां उनकी टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एडम जम्पा होंगे ऑस्ट्रेलिया का ‘तुरुप का इक्का ‘

डीविलियर्स की कप्तानी में द.अफ्रीका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। डी विलियर्स ने 103 मैच में कप्तानी की और टीम को सिर्फ 59 जीत हासिल हुई, जो कि किसी भी द.अफ्रीकी कप्तान का सबसे खराब रिकॉर्ड है। डी विलियर्स की कप्तानी में द.अफ्रीका दो चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रहा। वहीं डु प्लेसी की कप्तानी में द.अफ्रीका ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। 2019 वर्ल्ड कप में अब 2 साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में अब नए कप्तान डु प्लेसी और नए कोच ओटिस गिब्सन की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। देखते हैं गिब्सन और डु प्लेसी की जोड़ी क्या रंग लाती है।

Editor's Pick