स्टेन की फिटनेस तय करेगा टीम का संयोजन : डु प्लेसिस
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बोले- अगर डेल स्टेन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर दो ऑलराउंडरों का समीकरण बिठाया जाएगा
Published On May 25, 2019, 04:36 PM IST
Last UpdatedMay 25, 2019, 04:36 PM IST
Dale Steyn @Getty Image
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस ही आगे टीम का संयोजन तय करेगा।
पढ़ें: ‘रोहित,धवन और कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं है टीम इंडिया
डु प्लेसिस ने कहा कि तीन खिलाड़ियों (गेंदबाजों) में से किसी एक न एक को तो बाहर बैठना ही पड़ेगा।
दक्षिण अफ्रीका ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले सोफिया गार्डन्स मैदान पर शुक्रवार को खेले गए अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रन से करारी शिकस्त दी।
मैच के बाद डु प्लेसिस ने टूर्नामेंट की वेबसाइट पर कहा, ‘निश्चित रूप से तीनों के लिए जगह नहीं है। हालांकि यह स्टेन की फिटनेस पर निर्भर करेगा, जो अभी चोट से उबर रहे हैं। अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर दो ऑलराउंडरों का समीकरण बिठाया जाएगा। अगर हमारे तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट रहते हैं तो हम अपने तेज गेंदबाजों के साथ जाना पसंद करेंगे।’
पढ़ें: ‘विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से विराट कोहली को मदद मिलेगी’
इस बीच, टीम के बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम में अच्छी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अच्छी गहराई भी है।’
उन्होंने कहा, ‘निजी रूप से, मैं उन प्रतिस्पर्धाओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं केवल टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं। इन सबके अलावा मैं व्यक्तिगत रूप से यह नहीं सोचता हूं कि ऑलराउंडर के रूप में मेरी कोई एजेंडा है।’
उन्होंने कहा, ‘टीम में कई सारी विविधताएं हैं, इसलिए मैं सोचता हूं कि उस दिन हम किसी भी टीम संयोजन के साथ खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि विविधता और गहराई का होना टीम के लिए अच्छी बात है।’