दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी पर लगा जुर्माना

अगले 12 महीने में एक बार और ओवर गति धीमी हुई तो डु प्लेसी निलंबित होंगे

Edited By : Indo-Asian News Service |Jan 18, 2018, 03:22 PM IST

Published On Jan 18, 2018, 03:22 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2018, 03:22 PM IST

© AFP
© AFP

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी मैच के दौरान डु प्लेसी की टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने डु प्लेसी की टीम को तय समय से दो ओवर कम करने का दोषी पाया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, “आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.1 के मुताबिक, खिलाड़ी अगर धीमी ओवर गति के दोषी पाए जाते हैं तो हर ओवर के हिसाब से उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगया जाता है जबकि उनके कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाता है।” आईसीसी ने एक बयान में कहा, “इस कारण डु प्लेसी पर 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है जबकि उनके खिलाड़ियों पर 20 फीसदी का जुर्माना लगया गया है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बयान के मुताबिक, “अगर दक्षिण अफ्रीका अगले 12 महीने के अंदर ओवर गति पर इस तरह का उल्लंघन दोबारा करती है तो उसके कप्तान को निलंबन का सामना करना पड़ेगा।” डु प्लेसी ने अपनी गलती मान ली है और सजा को कबूल कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। डु प्लेसी पर यह आरोप मैदानी अंपायर माइकल गॉफ, पॉल राइफल, तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और चौथे अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर ने लगाए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/3-indian-players-named-in-icc-odi-team-of-the-year-2017-679005″][/link-to-post]

आपको बता दें टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में भी घुटने टेक दिए और द.अफ्रीका से टेस्ट सीरीज गंवा दी। दूसरे टेस्ट में 287 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 151 रनों पर सिमट गई और सीरीज गंवा बैठी। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 47 रन रोहित शर्मा ने बनाए। मोहम्मद शमी ने 28 रनों की पारी खेली। पार्थिव पटेल और चेतेश्वर पुजारा 19-19 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो रहे लुंगी एन्गिडी, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 7 विकेट झटके। एन्गिडी ने दूसरी पारी में फाइव विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick