- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Faf du Plessis on AB de Villiers’ comeback rumours
टीम के साथ नहीं जुड़ रहे हैं एबी डिविलियर्स: फाफ डु प्लेसिस
एबी डिविलियर्स के विश्व कप 2019 से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम से जुड़ने की खबर को कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अफवाह बताया है।
Published On Oct 24, 2018, 03:30 PM IST
Last UpdatedOct 24, 2018, 03:30 PM IST
Faf du Plessis @Getty Images
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के विश्व कप 2019 से पहले टीम से जुड़ने की खबर को कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अफवाह बताया है। सोशल मीडिया यह खबर पिछले कुछ दिनों से छाई है कि एबी डिविलियर्स इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।
एबी ने इसी साल मई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर सबको चौकाया था। उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि वह थक गए हैं इसलिए क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है। उनका कहना था जितना भी क्रिकेट अपने देश की तरफ से खेला वह सम्मान की बात है।
एबी की टीम के साथ जुड़ने पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने नेटवर्क 24 को दिए इंटरव्यू में बताया, उन्होंने कहा अगर डिविलियर्स को टीम से साथ जोड़ना है तो मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही देखना चाहूंगा। सिर्फ कोचिंग या फिर मैनेजमेंट टीम में उनको शामिल करना मेरे समझ से परे है। हमारी मैनेजमेंट टीम में काफी लोग हैं और एबी को सिर्फ बॉल फेंकने के लिए शामिल करना सही नहीं होगा।
एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास लिया है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग और बाकी टी-20 लीग में वह खेलते रहेंगे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मज़ांसी सुपर लीग में डिविलियर्स को मार्की खिलाड़ी बनाया है।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 2004 से 2018 तक क्रिकेट खेला। डिविलियर्स के नाम 114 टेस्ट मैच में 8765 रन हैं। 228 वनडे में 9577 रन बनाए हैं। टेस्ट में डिविलियर्स ने 22 जबकि वनडे में 25 शतक बनाए हैं।