add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप से बाहर हुए स्टेन, डु प्लेसिस ने IPL में खेलने पर उठाए सवाल

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इशारों में तेज गेंदबाज डेल स्टेन के विश्व कप से बाहर होने की वजह इंडियन प्रीमियर लीग को बताया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 4, 2019 9:37 PM IST

आईसीसी विश्व कप में दो शुरुआती मुकाबले हारने वाली दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को जोरदार झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे की चोट से ना उबर पाने की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इशारों में स्टेन के विश्व कप में ना खेल पाने की वजह इंडियन प्रीमियर लीग को बताया।

भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले डु प्लेसिस ने कहा, ”टीम में वापसी करने के लिए डेल ने वाकई बहुत कड़ी मेहनत की। उनके लिए पिछले दो- ढाई साल काफी मुश्किल रहे, अभी उनको समर्थन की जरूरत है। एक टीम के तौर पर और मैनेजमेंट को भी यह तय करना चाहिए कि इस समय उनकी सहायता के लिए सभी चीजें सही तरीके से की जाए। उनको इस वक्त बहुत सारे प्यार की जरूरत है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्व कप से बाहर

स्टेन की शानदार वापसी के कप्तान काफी खुश थे उन्होंने कहा, ”यह उनके लिए वाकई मुश्किल समय है। उन्होंने इस विश्व कप के मुकाबलों के लिए फिट होने के लिए कड़ी मेहनत की। वह बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, इस टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करने के लिए बिल्कुल तैयार थे और आईपीएल में तो वो बहुत ही लाजवाब थे। दुर्भाग्य से आईपीएल में यह हुआ उनके साथ जहां उन्होंने वो दो मुकाबले खेले।”

पढ़ें:- हमने चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से सीखा है : विराट कोहली

डु प्लेसिस ने स्टेन के आईपीएल में खेलने के बारे में कहा, ”अगर उनको आईपीएल के लिए नहीं चुना गया होता तो कौन जानता है इस वक्त डेल स्टेन क्या कुछ कर रहे होते। हमारा इसपर नियंत्रण नहीं है। इसलिए मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस वक्त उनके साथ यह तय करें कि हम उनके साथ रहे। मुझे पता है वह काफी मेहनत कर रहे हैं इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए जो कि उनका आखिरी विश्व कप होगा।”