शेन वाटसन ने तेजी से रन जुटाने के लिए शुक्रिया किया: फाफ डु प्लेसिस

दिल्ली के खिलाफ क्वालिफायर मैच में शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय साझेदारी बनाई।

Edited By : Press Trust of India |May 11, 2019, 02:37 PM IST

Published On May 11, 2019, 02:37 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2019, 02:37 PM IST

शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस (BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत हासिल की और शेन वाटसन ने शुरू में तेजी से रन बटोरने के लिए फाफ डु प्लेसिस का शुक्रिया अदा किया क्योंकि इससे उन्हें क्रीज पर जमने का समय मिल गया।

मैन आफ द मैच डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘हमने मैच से पहले इसके बारे में बात की थी, पिछले पांच-छह मैचों में अच्छे रन नहीं जुटा सके थे। बतौर टीम हम बड़े मैचों में जीत हासिल करने के लिए काफी आत्मविश्वास से भरे हैं। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी जानते हैं कि हमारी मजबूती इन साझेदारियों को बनाने में ही है। अगर हम तीन-चार ओवर तक बिना रन बनाये रहते हैं तो हमारे पास निचला क्रम और मध्यक्रम है जो हमें वापसी कराता है।’’

ये भी पढ़ें: वाटसन-डु प्लेसिस और स्पिनर्स ने लिखी चेन्नई की जीत की कहानी

डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘वाटो (वाटसन) ने मुझे शुरू में तेजी से रन बनाने के लिये शुक्रिया कर दिया क्योंकि इससे उसे क्रीज पर टिकने का समय मिल गया। ’’

Editor's Pick