2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने मानी अपनी गलती
डु प्लेसिस की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई।
Published On Jul 23, 2018, 03:13 PM IST
Last UpdatedJul 23, 2018, 03:13 PM IST
Faf Du Plessis © Getty Images
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को कोलंबो टेस्ट में केवल एक स्पिन गेंदबाज के साथ खेलने का अपना फैसला गलत लग रहा है। डु प्लेसिस ने एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने के लिए दूसरे टेस्ट मैच में एक स्पिन गेंदबाज केशव महाराज और तीन तेज गेंदबाजों को खिलाया था। जबकि दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटे तबरेज शमसी खेलने के लिए उपलब्ध थे।
कोलंबो टेस्ट मैच में 199 रनों से हारने के बाद डु प्लेसिस ने कहा, “विकेट को देखते हुए, हमे एक और स्पिन गेंदबाजी खिलाने की जरूरत थी। हमारी सोच थी कि ये सतह खुरदुरी है और गेंद रिवर्स होगी। पिच पर बिल्कुल भी रिवर्स स्विंग नहीं थी। ये एक सबक है, जब भी हम उपमहाद्वीप में खेलेंगे, हमे एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाजा खिलाना जरूरी होगा क्योंकि यहां की पिच सूखी होती है। अतिरिक्त स्पिनर ना खिलाना हमारी गलती थी।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rangana-herath-reveals-why-he-has-decided-to-stop-playing-cricket-728467″][/link-to-post]
टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी काफी ज्यादा निराशाजनक रही। कप्तान डु प्लेसिस ने भी ये माना, उन्होंने कहा, “श्रीलंका के लिए कोई 6-7 बल्लेबाज रन नहीं बना रहे थे। उनके केवल एक दो बल्लेबाज थे जो लगातार रन बना रहे थे। पूरी सीरीज में हम साझेदारियां नहीं बना पाए। इस सीरीज में हमने केवल 50 रनों से ज्यादा की केवल तीन साझेदारियां बनाई है, ये बेहद कम है।”
मैच के चौथे दिन युवा बल्लेबाज थूनिस डी ब्रुइन ने शतकीय पारी खेली थी, वहीं टेम्बा बेवुमा ने भी अर्धशतक बनाया था। डु प्लेसिस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “लड़कों ने आखिरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। डी ब्रुइन ने शानदार पारी खेली और दिखाया कि इन हालातों में भी बड़े स्कोर बनाए जा सकते हैं। श्रीलंका को जीत का श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने हमे हर विभाग में पछाड़ा।”