add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: नीदरलैंड्स से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, फहीम अशरफ बने 'संकटमोचक'

नीदरलैंड्स की टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 7, 2026 3:32 PM IST

PAK VS NED: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ हारते-हारते बची. फहीम अशरफ आखिरी ओवर्स में संकटमोचक बने, जिससे पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया. फहीम अशरफ ने 11 बॉल में 29 रन की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

नीदरलैंड्स की टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई. इस टीम को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई, माइकल लेविट ने मैक्स ओ’डॉउड के साथ 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की.ओ’डॉउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में एक छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान की टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी, यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.

सलमान मिर्जा ने चटकाए तीन विकेट

इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की तरफ से सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले, एक विकेट शाहीन अफरीदी ने अपने नाम किया.

इसके जवाब में पाकिस्तान को 27 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में झटका लगा, अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, कुछ देर बाद टीम को कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में दूसरा झटका लगा. पाकिस्तानी टीम 53 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचा दिया. साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

फहीम अशरफ बने ‘संकटमोचक’

पाकिस्तान की टीम ने 114 के स्कोर तक अपना सातवां विकेट खो दिया था और टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था, यहां से फहीम अशरफ (नाबाद 29) ने शाहीन अफरीदी (नाबाद 5) के साथ 20 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई. पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी. 18.2 ओवर में फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने 19वें ओवर में 24 रन बनाकर पाकिस्तान की टीम सुनिश्चित की. पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट हासिल किए, एक-एक विकेट लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे के हाथ लगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/