- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Fakhar Zaman century helps Pakistan to register 9-wicket win against Zimbabwe
फखर जमां ने जड़ा शतक, पाक को जिम्बाब्वे पर मिली नौ विकेट से बड़ी जीत
सीरीज के पहले वनडे मैच को पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 201 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
Published On Jul 16, 2018, 07:57 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2018, 07:57 PM IST
Fakhar Zaman (File Photo) © AFP
जिम्बाब्बे में खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को मेहमान पाकिस्तान ने नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। जीत के नायक पकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां रहे, जिन्होंने 129 गेंदों पर 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
अपनी पारी में फखर जमां ने 16 चौके लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पाकिस्तान ने महज एक विकेट खोकर 36 ओवरों में मैच जीत लिया। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मैच में भी जिम्बाब्वे को 201 रनों से करारी मात दी थी।
पहले विकेट के लिए बनी 119 रन की साझेदारी
इमाम-उल-हक 44(51) और फखर जमां के बीच पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। इमाम के रनआउट होने के बाद बाबर आजम 29(36) ने फखर जमां के साथ पारी को आगे बढ़ाकर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की।
उस्मान ने निकाले चार विकेट
पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज उस्मान खान ने चार विकेट निकाले। वहीं, हसन अली ने इस मैच में तीन विकेट अपने नाम किए। अगर रनों के लिहाज से सबसे किफायरती गेंदबाजी की बात करें तो फहीम अशरफ सबसे आगे रहे। अशरफ ने 2.50 की इकनॉमी से छह ओवर में महज 15 रन दिए। हालांकि वो एक भी विकेट नहीं निकाल पाए।
जिम्बाब्वे का बल्लेबाजी क्रम रहा फेल
जिम्बाब्वे के लिए हैमिल्टन मसाकाजा 59(75) और पीटर मूर 50(86) ने अर्धशतकीय पारी खेली। बाकी बल्लेबाजी क्रम के पूरी तरह विफल रहने के कारण जिम्बाब्वे को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।