• Home
  • News
  • Fakhar zaman ruled out of west Indies tour with hamstring injury

WI VS PAK: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, फखर जमान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

पाकिस्तानी बल्लेबाज को दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद मेडिकल टेस्ट में उनके बायीं हैमस्ट्रिंग में हल्के खिंचाव का पता चला.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 04, 2025, 02:04 PM IST

Published On Aug 04, 2025, 02:04 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2025, 02:04 PM IST

Fakhar zaman

Fakhar zaman

Fakhar Zaman Ruled out from WI odi Series: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान वेस्टइंडीज दौरे पर आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल सके थे.

कैरेबियन टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए खुशदिल शाह को फखर जमान के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में चुना गया था. पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. पाकिस्तान की वेस्टइंडीज पर यह लगातार सातवीं टी-20 सीरीज जीत है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फखर जमान को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

फखर जमान को यह चोट दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी थी, इसके बाद मेडिकल टेस्ट में उनके बायीं हैमस्ट्रिंग में हल्के खिंचाव का पता चला. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की है कि फखर जमान 4 अगस्त को पाकिस्तान लौटेंगे. लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पीसीबी की मेडिकल टीम उनकी चोट की निगरानी करेगी, पीसीबी ने अभी तक यह नहीं बताया कि वनडे टीम के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की घोषणा होगी, या नहीं.

WI VS PAK: साहिबजादा फरहान- सैम अयूब की धमाकेदार पारी, पाकिस्तान का T20I सीरीज पर 2-1 से कब्जा

चैंपियंस ट्रॉफी में भी लगी थी चोट

फखर जमान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में 28 और 20 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. इससे पहले फखर इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी चोटिल हुए थे. चोटिल होने के बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे.

Editor's Pick