• Home
  • News
  • Fakhar Zaman suspended for two matches of PSL 2026 after being found guilty of ball tampering

PSL में बॉल टैम्परिंग मामले में फखर जमान को मिली सजा, इतने मैचों के लिए हुए सस्पेंड

गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ की गई थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 31, 2026, 05:32 PM IST

Published On Mar 31, 2026, 05:32 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2026, 05:32 PM IST

Fakhar Zaman

Fakhar Zaman suspended: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 में बॉल-टैम्परिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है. बल्लेबाज फखर जमान को PSL 2026 के दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें टूर्नामेंट के आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था.

29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया था, जहां आखिरी ओवर से ठीक पहले गेंद से छेड़खानी की गई. यह घटना कैमरे में कैद हुई, इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया और कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले गेंद बदलने का आदेश दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुनवाई के बाद सुनाया गया फैसला

फखर जमान पर ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, साथ ही टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक राशिद ने आरोप लगाया था, उन्होंने इस अपराध से इनकार किया और आरोप को चुनौती देने का फैसला किया, जिसके बाद एक पूरी अनुशासनात्मक सुनवाई हुई. मैच रेफरी रोशन महानामा, जिन्होंने सुनवाई की थी, ने सबूतों की समीक्षा करने और फखर की बात सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और मैनेजर फारूक अनवर मौजूद थे.

अगले दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे फखर जमान

लेवल 3 के अपराध के लिए कम से कम एक मैच से लेकर अधिकतम दो मैचों तक का बैन लग सकता है, और फखर को इस सजा की ऊपरी सीमा दी गई है. अब वह लाहौर कलंदर्स के आने वाले दो मैच नहीं खेल पाएंगे. तीन 3 अप्रैल को लाहौर में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ और 9 अप्रैल को कराची में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का अगला मुकाबला होना है.

Editor's Pick