• Home
  • News
  • Fakhar Zaman’s record inning lead Pakistan to 6 wickets win over Australia in T20I Tri series Final

फखर जमान ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हरा टी20 फाइनल जीता

पाकिस्तान टीम ने जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज जीतकर नंबर वन रैंकिंग पर पकड़ मजबूत की है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 08, 2018, 05:08 PM IST

Published On Jul 08, 2018, 05:08 PM IST

Last UpdatedJul 08, 2018, 05:08 PM IST

Fakhar Zaman © AFP

टीम इंडिया को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी हराने में अहम भूमिका निभाने वाले फखर जमान की शानदार पारी की बदौलत आज पाकिस्तान ने फिर एक बार फाइनल मैच में जीत हासिल की है। फखर की 91 रनों की पारी की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में 6 विकेट से हराया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-england-3rd-t20i-preview-virat-kohli-and-co-ready-to-face-hosts-in-final-battle-724935″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। अपना डेब्यू मैच खेल रहे साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले पहले ओवर की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। दूसरे नंबर पर खेलने आए हुसैन तलत भी शून्य के स्कोर पर कैच आउट हो गए।

2 रन के स्कोर 2 विकेट खोने के बाद फखर ने कप्तान सरफराज अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। सरफराज 28 रन बनाकर छठें ओवर में जाई रिचर्डसन की तूफानी फील्डिंग के चलते रन आउट हो गए।

यहां से शोएब मलिक और फखर पाकिस्तान को जीत के करीब ले गए। दोनों बल्लेबाजों ने लगातार चौके-छक्के लगाकर कंगारू गेंदबाजों को खूब छकाया। पाक टीम को 150 का आंकड़ा पार कराने के बाद शतक से 9 रन दूर बल्लेबाजी कर रहे फखर रिचर्डसन के ओवर में कैच आउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदो पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। मलिक ने आसिफ अली के साथ मिलकर पाकिस्तान को जीत तक पहुंचाया।

Editor's Pick