add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021 मैच के दौरान फैन ने रोहित शर्मा से मांगी भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच की टिकट

17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान टीमें 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 9, 2021 8:08 PM IST

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले को देखने आए एक फैन ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट देने की अपील की।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुनिया भर में क्रिकेट के प्रशंसक 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए उत्साहित हैं। भारतीय प्रशंसकों में भी 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को देखने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसे ही एक प्रशंसक जो शुक्रवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने आया था, उसने स्टैंड में बैठकर प्लेकॉर्ड में संदेश लिखा, रोहित भारत और पाकिस्तान मुकाबले की दो टिकट चाहिए, प्लीज।

इस संदेश को कैमरे ने एटेंशन दी और यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं।

दोनों टीमें दुबई में अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच बाईलैटरल सीरीज कई सालों से नहीं खेली जा रही हैं यानि कि अब ये टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के बाद भारत का सामना 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। उनके अगले तीन मैच 3, 5 और 8 नवंबर को होंगे। टी20 विश्व कप का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।