×

Vijay Hazare Trophy: फैन ने पूछा, 'वड़ा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब'

रोहित शर्मा से फैन ने पूछा क्या वड़ा पाव खाओगे? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया. यह जवाब वायरल हो रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 25, 2025 11:27 AM IST

रोहित शर्मा सात साल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे. बुधवार, 24 दिसंबर को रोहित मुंबई के लिए सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में खेले. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हुए इस मैच में रोहित ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. पूर्व भारतीय कप्तान ने कमाल का शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

रोहित ने सिर्फ 94 गेंद पर 155 रन की पारी खेली. इसमें 18 चौके और नौ छक्के लगाए. रोहित की पारी की मदद से मुंबई ने 8 विकेट से जीत हासिल की. लेकिन इससे पहले मुंबई की फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अब वायरल हो रहा है. सिक्किम की बल्लेबाजी के दौरान रोहित बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. फैंस रोहित के नाम पुकार रहे थे. इस मैदान पर 20 हजार के करीब दर्शक मौजूद थे. और पूरे भरे इस मैदान पर रोहित के लिए फैंस की दीवानगी देखते ही बनती थी. रोहित ने इस मैच में अपने लिस्ट ए करियर का सबसे तेज शतक भी लगाया.

इस जोश के बीच एक फैन ने रोहित से एक फैन ने पूछा, ‘वड़ा पाव खाओगे.’ रोहित ने इसका जवाब मुस्कुराते हुए दिया और हाथ से इशारा किया. रोहित ने फैन को इनकार कर दिया. यह बात कैमरे पर कैद हो गई. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया तो इसे वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा. फैंस अब इस वीडियो पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं.

रोहित ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के तीन में से दो मैचों में हाफ सेंचुरी लगाई थी. और अब 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज में वह खेलते हुए नजर आएंगे. विजय हजारे ट्रॉफी की बात करें तो मुंबई का अगला मैच उत्तराखंड के खिलाफ होना है. और यह मैच भी जयपुर में ही खेला जाएगा.

TRENDING NOW

मैच की बात करें तो मुंबई ने सिक्किम को 7 विकेट पर 236 के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद रोहित शर्मा ने सिक्किम के गैरअनुभवी गेंदबाजी आक्रामण की जमकर खबर ली. और आखिर मुंबई ने मुकाबला 30.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत लिया.