add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

15 साल की खिलाड़ी ने T20I डेब्यू में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका है ऐसा

उटागुशिमानिंदे के शतक की मदद से रवांडा ने 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए, घाना की टीम 88 रन पर ढेर हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 21, 2026 12:57 PM IST

Fanny Utagushimaninde World Record: रवांडा क्रिकेट टीम की फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वह सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लागोस में घाना के खिलाफ 65 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली.

फैनी उटागुशिमानिंदे ने महज 15 साल 223 दिन की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर किसी महिला की तरफ से यह सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सबसे कम उम्र में शतक

सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड पहले युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था. उन्होंने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 116 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 16 साल और 233 दिन थी.

गुस्ताव मैककॉन हैं मेंस क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

मेंस क्रिकेट में चार बल्लेबाजों ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक बनाया है, लेकिन इनमें से कोई भी फुल मेंबर टीम का खिलाड़ी नहीं है. कनाडा के मैथ्यू स्पोर्स 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रन बनाकर नाबाद रहे और वह इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 18 साल और 280 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की.

रवांडा ने 122 रन से जीता मुकाबला

उटागुशिमानिंदे के शतक की मदद से रवांडा ने 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। उटागुशिमानिंदे के अलावा रवांडा की तरफ से मर्वेल उवासे 19 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहीं. घाना की गेंदबाजों ने कुल 28 अतिरिक्त रन दिए, जिसमें 25 वाइड गेंदें शामिल रहीं. रवांडा से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए घाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकी. रवांडा ने इस मुकाबले को 122 रनों से अपने नाम किया.