- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Fans came to To Support Indian Football After Virat Kohli, Sachin Tendulkar Urges
सचिन और विराट की गुजारिश मुंबई ने मानी, किया ये काम
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम को समर्थन करने की अपील की थी।
Published On Jun 04, 2018, 11:00 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2018, 11:00 PM IST
Sachin-Tendulkar-and-Virat-Kohli
कप्तान सुनील छेत्री की भावुक अपील का असर सोमवार इंटरकांटिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम के कीनिया के साथ मुकाबले में दिखा जब यहां का मुंबई फुटबॉल एरेना दर्शकों से खचाखचा भरा रहा।
भारतीय कप्तान के 100 वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाने के लिय दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया और आईएम विजयन भी स्टेडियम में मौजूद थे जिन्होंने छेत्री को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर टीम के खिलाड़ियों के साथ छेत्री की पत्नी और उनके अभिभावकों ने उन्हें मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
छेत्री ने टर्नामेंट के पहले मैच के बाद दर्शकों से मैदान में आ कर टीम का मैच देखने की भावनात्मक अपील की थी। उन्होंने मैच से पहले कहा , ‘‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा होगा। जब आप राष्ट्रीय टीम का नेतृ्त्व कर रहे होते हैं तो आप दर्शकों की अपेक्षा करते हैं। ’’
स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए दर्शकों की भारी भीड़ दिखी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने छेत्री की हैट्रिक के बूते चीनी ताइपै को 5-0 से हराया था लेकिन मैदान में लगभग 2000 दर्शक ही मौजूद थे। मैच के बाद छेत्री ने ट्विटर पर वीडियो के जरिये दर्शकों से अपील करते हुए कहा था वे मैदान में आकर टीम का मैच देखें।
उनकी इस अपील का दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी समर्थन किया था। तैंतिस साल के छेत्री ने आज के मैच से पहले 99 मैचों में 59 गोल किये हैं और वह बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी है।
छेत्री की अपील के बाद मैच को देखने के लिए गाजियाबाद और गुजरात जैसी जगहों से भी दर्शक मुंबई पहुंचे हैं। दर्शकों की भीड़ ने टीम की बस का शानदार स्वागत किया।