• Home
  • News
  • Fans should remain patient and give new generation some time, says Cricket South Africa chief

भारत से करारी हार के बाद CSA चीफ को देनी पड़ी सफाई- कहा...

विशाखापत्‍तनम टेस्‍ट में जीत के बाद भारत ने पुणे में साउथ अफ्रीका को पारी के अंतर से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 15, 2019, 05:27 PM IST

Published On Oct 15, 2019, 05:27 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2019, 05:27 PM IST

South Africa © Indian Cricket Team/ Twitter

South Africa © Indian Cricket Team/ Twitter

भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में 2-0 से करारी हार के बाद साउथ अफ्रीका के फैन्‍स काफी निराश हैं। पुणे टेस्‍ट में मेहमान टीम को पारी और 137 रनों से पराजय झेलनी पड़ी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चीफ थबांग मोरो ने फैन्‍स से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

थबांग मोरो ने प्रेस स्‍टेटमेंट में कहा, ” यह साउथ अफ्रीका की टीम के लिए बदलाव का दौर है। किसी भी टॉप टीम के खिलाफ उनकी होम कंडीशन में खेलना हमेशा से ही बड़ी चुनौतीपूर्ण होता है। खासतौर पर ऐसे वक्‍त पर जब हम अपनी टीम में नया ढांचा तैयार कर रहे हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका की टीम पिछले करीब एक साल से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। पहले अफ्रीकी टीम को अपने घर पर कमजोर श्रीलंकाई टीम से टेस्‍ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ल्‍ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने खराब प्रदर्शन किया, अब भारत में भी इस टीम को टेस्‍ट सीरीज गंवानी पड़ी है।

पढ़ें:- सुरक्षा इंतजामों से परेशान हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी; टेस्ट सीरीज के लिए पाक दौरा अनिश्चित

भारत दौरे से पहले साउथ अफ्रीका ने परंपरागत कोच के सिस्‍टम को हटाकर केवल टीम मैनेजर की नियुक्ति की थी।
सीएसए चीफ ने कहा, “पिछले दो सालों में एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला, मार्ने मोर्कल, डेल स्‍टेन जैसे बड़े खिलाड़ी क्रिकेट से विदाई ले चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी कुल मिलाकर साउथ अफ्रीका के लिए 450 से ज्‍यादा टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं। आप रातोंरात इन बड़े खिलाड़ियों का रिप्‍लेसमेंट नहीं ढूंढ सकते हो। हमें नई जनरेशन को सेटल होने के लिए थोड़ा समय देना होगा।”

उन्‍होंने कहा, “चीजों को सही ट्रैक पर लाने में थोड़ा वक्‍त लगता है। अगली सीरीज में जब इंग्‍लैंड की टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी तो आपको सुधार जरूर नजर आएगा।

पढ़ें:- हितो के टकराव की वजह से क्रिकेट की सेवा नहीं कर पा रहे हैं पूर्व दिग्गज: गांगुली

“मुझे विश्‍वास है कि साउथ अफ्रीका के सपोर्टर आगामी सीरीज के दौरान भी टीम के साथ अपना समर्थन बनाए रखेंगे। हमारे पास काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। कगीसो रबाडा, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, जुबैर हमजा ने पिछले कुछ सालों में अच्‍छा प्रदर्शन किया है।”