विराट कोहली की टि्वटर पर अपील- दिवाली पर पटाखे न फोड़ें, भड़के फैन्स

विराट कोहली ने दीपावली के मौके पर फैन्स से अपील की थी कि वे पटाखे न फोड़ें. इस फैन्स उनसे काफी नाराज हैं.

Edited By : India.com Staff |Nov 14, 2020, 05:42 PM IST

Published On Nov 14, 2020, 05:42 PM IST

Last UpdatedNov 14, 2020, 05:42 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं टि्वटर पर एक वीडियो शेयर कर दी थीं. इतने बड़े त्योहार पर अपने चहेते विराट की यह दिवाली विश देखकर फैन्स का दिन बन गया था कि कुछ फैन्स उनके इस मैसेज पर ही भड़कते हुए दिखाई दिए. दरअसल विराट ने फैन्स से अपील की थी कि वे आज पर्यावरण का ख्याल करते हुए पटाखे न फोड़ें. इस पर फैन्स भड़क गए.

अपने 18 सेकंड के इस वीडियो में विराट ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह याद रखें कि पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखे नहीं फोड़ने हैं और सिर्फ साधारण दीये और मिठाई के साथ ही अपने परिजनों के साथ खुशियां मनाएं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फैन्स को विराट की यह बात बिल्कुल नागवार गुजरी और वह उन पर भड़क गए. कुछ फैन्स तो उनसे इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने विराट को कहा कि वह उपदेश देने से पहले आईने में झांककर देखें कि वह क्या बोल रहे हैं.

दरअसल विराट ने अभी कुछ ही दिनों पहले (5 नवंबर) को यूएई में अपना जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई थी और फैन्स इसी बात पर उनसे नाराज हैं और वे विराट के वही आतिशबाजी वाले वीडियो शेयर कर अपना नाराजगी जता रहे हैं.

यहां देखें- विराट कोहली के दिवाली विश ट्वीट पर फैन्स के रिएक्शन

इस फैन्स ने कहा, ‘उपदेश देते हो उसे खुद भी अपनाएं विराट कोहली’

https://twitter.com/SoodRajive/status/1327556957096407040?s=20

इस फैन ने विराट की एक पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा, ‘ये पटाखे ऑक्सीजन दे रहे हैं.’

https://twitter.com/ippatel/status/1327507170036891648?s=20

इस फैन ने तो कहा, विराट अपने सारे एशो-आराम छोड़ दो.

https://twitter.com/divyarunpai/status/1327514413667028993?s=20

इस फैन ने IPL में आतिशबाजी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘सभी लोग IPL से ऑक्सीजन वाले पटाखे खरीदें.’

https://twitter.com/0Parody/status/1327515334128005120?s=20

इस फैन ने लिखा, ‘आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन दिवाली तो पटाखा फोड़कर ही मनाऊंगी. हैप्पी दिवाली.’

https://twitter.com/aarohi_vns/status/1327559372348694528?s=20

Editor's Pick