• Home
  • News
  • Fastest to 200 Wickets by Indians in T20s Varun Chakaravarthy breaks Kuldeep Yadav record

वरुण चक्रवर्ती के नाम टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, कुलदीप- शमी को पीछे छोड़ा

आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरस रहे वरुण चक्रवर्ती ने शानदार वापसी की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर ध्रुव जुरेल को अपना शिकार किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 19, 2026, 04:52 PM IST

Published On Apr 19, 2026, 04:52 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2026, 04:52 PM IST

Varun Chakaravarthy

Varun Chakaravarthy

Fastest to 200 Wickets by Indians in T20s: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रविवार को आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने इसके साथ ही कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जो खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे, उनका शिकार किया. यह टी-20 क्रिकेट में उनका 200वां विकेट है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप यादव- मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड ध्वस्त

वरुण चक्रवर्ती ने इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 155 मैच में यह कारनामा किया. कुलदीप यादव के नाम 160 मैच और मोहम्मद शमी के नाम 165 मैच में 200 टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड था. वरुण चक्रवर्ती ने कुलदीप-शमी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह टॉप पर हैं. अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 151 मैच में 200 विकेट पूरे किए थे.

T20s में भारतीय गेंदबाजों की तरफ से सबसे तेज 200 विकेट

151 मैच – अर्शदीप सिंह

155 मैच – वरुण चक्रवर्ती*

160 मैच- कुलदीप यादव

162 मैच – जयदेव उनादकट

165 मैच – मोहम्मद शमी

वरुण चक्रवर्ती ने की दमदार वापसी

अब तक आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरस रहे वरुण चक्रवर्ती ने शानदार वापसी की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर ध्रुव जुरेल को अपना शिकार किया. अपने ओवर के आखिरी स्पेल में उन्होंने रियान पराग को पवेलियन भेजा. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए.

Editor's Pick