खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया स्‍पष्‍ट, 15 अप्रैल के बाद ही IPL आयोजन पर होगा फैसला

अपने तय समय के अनुसार आईपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से होना था.

Edited By : India.com Staff |Mar 19, 2020, 05:05 PM IST

Published On Mar 19, 2020, 05:05 PM IST

Last UpdatedMar 19, 2020, 05:05 PM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते भले ही आईपीएल 2020 (IPL 2020) फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया हो, लेकिन फैन्‍स को उम्‍मीद है कि छोटे प्रारूप में ही सही लेकिन इस साल उन्‍हें इस टी20 लीग के मैचों का लुत्‍फ उठाने का मौका जरूर मिलेगा. खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इसी बीच यह साफ कर दिया है कि आईपीएल को लेकर फैसला 15 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा.

खेल मंत्री ने कहा कि क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है. इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- पाकिस्‍तान में फंसे PSL के प्रसारण क्रू का हिस्‍सा रहे 29 भारतीय

“15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई एडवाइजरी जारी करेगी. बीसीसीआई क्रिकेट को मसलों को देखती है और यह ओलम्पिक स्पोर्ट नहीं है, लेकिन यह सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट का सवाल नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है. एक टूर्नामेंट में हजारों लोग आते हैं. इसलिए यह सिर्फ खेल संघ और खिलाड़ियों की बात नहीं यह हर नागरिक की बात है.”

पढ़ें:- Coronavirus Effect: इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान, अब मैं शायद कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे कोरोनावायरस के कारण 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है. खेल मंत्रालय ने 12 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि कोरोनावायरस के कारण सभी टूर्नामेंट रद्द किए जाते हैं और अगर टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी हो तो इसे बिना दर्शकों के कराया जाए.

Editor's Pick