- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Fawad Alam quits Pakistan cricket for USA League
विश्व कप से पहले इस बल्लेबाज का बड़ा फैसला, पाकिस्तान क्रिकेट से नाता तोड़ा
फवाद आलम ने पाकिस्तान के लिए टी-20 और वनडे में साल 2007 में डेब्यू किया था. उनका करियर 15 साल का रहा.
Published On Aug 08, 2023, 04:22 PM IST
Last UpdatedAug 08, 2023, 04:22 PM IST
(Photo-twitter)
पाकिस्तान के बल्लेबाज फवाद आलम ने विश्व कप 2023 से पहले बड़ा फैसला लिया है. फवाद आलम ने पाकिस्तान क्रिकेट से नाता तोड़ लिया है और वह अब यूएसए में लीग खेलते नजर आएंगे. फवाद आलम ने पाकिस्तान के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था, हालांकि 15 साल के करियर में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल सका.
शिकागो किंग्समेन के लिए खेलेंगे फवाद आलम
फवाद आलम ने पाकिस्तान के लिए टी-20 और वनडे में साल 2007 में डेब्यू किया था. उनका करियर 15 साल का रहा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वो USA की माइनर लीग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट की टीम शिकागो किंग्समेन के लिए खेलेंगे. हालांकि फवाद आलम की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
फवाद आलम लंबे समय से लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का हिस्सा नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे मैच अप्रैल 2015 में खेला था, वहीं साल 2010 के बाद वह टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. आखिरी बार वह जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते नजर आए थे. फवाद आलम से पहले सामी असलम, हम्माद आजम, सैफ बदर और मोहम्मद मोहसिन भी यूएसए में खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ चुके हैं.
फवाद आलम का अंतर्राष्ट्रीय करियर
उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट, 38 वनडे और 24 टी 20 मैच खेले. 19 टेस्ट में उनके नाम 1011 रन है, जिसमें पांच शतक शामिल है. 38 वनडे मैच में उन्होंने 966 रन (एक शतक, छह अर्धशतक) और 24 टी-20 मैच में 196 रन बनाए हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 विकेट भी है. फवाद आलम 2009 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे.