- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Feels good to be back out there again krunal pandya on resumes outdoor training after 3 months 4072193
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 3 महीने बाद मैदान पर की वापसी, वर्कआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की
सभी अन्य क्रिकेटरों की तरह क्रुणाल भी 25 मार्च से अपने घर के अंदर रहने को मजबूर हैं
Published On Jul 01, 2020, 08:17 AM IST
Last UpdatedJul 01, 2020, 08:17 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पिछले महीने ट्रेनिंग शुरू करने वाले बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त पहले खिलाड़ी बने थे जब उन्होंने महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में नेट्स पर गेंदबाजी की थी. कोविड-19 महामारी के कारण अपने घर में रहने को मजबूर भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी मंगलवार को तीन महीने से अधिक समय बाद आउटडोर ट्रेनिंग शुरू की.
हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल ने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने अपने वर्कआउट की तस्वीर सोशल मीडिया टिवटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैदान पर दौड़ लगाकर दिन की शुरुआत की… एक बार फिर यहां आकर अच्छा लग रहा है.’
Began my day with a run out on the field.. feels good to be back out there again pic.twitter.com/JsWZRJIms7
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) June 30, 2020
सभी अन्य क्रिकेटरों की तरह क्रुणाल भी 25 मार्च से अपने घर के अंदर रहने को मजबूर हैं जब सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. हाल में भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी राजकोट में नेट अभ्यास किया.
कोरोनावायरयस के बाद दुनिया में धीरे धीरे खिलाड़ी मैदान पर लौटने लगे हैं. हालांकि इस दौरान वह सरकार की गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहे हैं जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग सहित कई चीजें शामिल हैं.