add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: बल्लेबाज को रन आउट करने से पहले फील्डर्स का अनोखा सेलिब्रेशन, मैदान पर किया भांगड़ा

बल्लेबाज को रन आउट करने से पहले फील्डर्स ने इसे जमकर सेलिब्रेट किया, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 27, 2025 11:04 AM IST

fielders Bhangra before run out the batter: भारत में इस समय आईपीएल 2025 का आयोजन हो रहा है, जहां रोजाना फैंस को धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहा है.आईपीएल के आयोजन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां फील्डर्स ने बल्लेबाज को रन आउट करने से पहले मैदान पर ही भांगड़ा शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बच्चों के मैच का है, जहां बल्लेबाज को रन आउट करने से पहले फील्डर्स ने इसे जमकर सेलिब्रेट किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाज वैभव शर्मा ने शॉट खेलने के साथ ही दो रन लेने का प्रयास किया. हालांकि पहले रन के बाद वैभव शर्मा ने गेंद को फील्डर के पास जाते देखा इरादा बदला और दूुसरे छोर से भागकर आ रहे बल्लेबाज समीर सिंह चौहान को रोकना चाहा, मगर वह कॉल नहीं सुने और भागकर दूसरे छोर पर पहुंच गए. दोनों बल्लेबाज एक समय पर एक ही क्रीज पर थे, तब तक बॉल विकेटकीपर के हाथ में गई. विकेटकीपर ने रन आउट करने से पहले भांगड़ा शुरू कर दिया. धीरे- धीरे सारे फील्डर विकेटकीपर के पास जमा हो गए और एक साथ भांगड़ा करना शुरू कर दिया. विकेटकीपर ने इस जश्न के बीच ही बल्लेबाज को रन आउट किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का काफी पसंद आ रहा है.

लोगों के आ रहे मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है. लोग बच्चों के इस सेलिब्रेशन को पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि ऐसा सेलिब्रेशन बहुत कम ही देखने को मिलता है. वहीं कुछ का कहना है कि इसे देखकर सीनियर्स भी अब इसे कॉपी करेंगे.