- क्रिकेट न्यूज़
- News
- fifa president gianni infantino message for indian football fans and zee entertainment partnership
FIFA प्रेसिडेंट ने भारतीय फैंस को कहा थैंक्यू, Zee TV के साथ 39 फीफा टूर्नामेंट्स की पार्टनरशिप पर जताया गर्व
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच सोमवार, 20 जुलाई को खेला जाएगा. जिसका इंतजार भारतीय फैंस बड़ी ब्रेसबी से कर रहे हैं. इस बीच फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने भारतीय फुटबॉल फैंस और जी एंटरटेनमेंट को धन्यवाद कहा है.
Published On Jul 18, 2026, 09:16 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2026, 09:16 PM IST
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. सोमवार 20 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा. इसके पहले FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने जी टीवी को लेकर बड़ा दिया है. जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) और फीफा के बीच 2026 से लेकर 2034 तक के फीफा प्रसारण की डील हुई है.
जिसमें फीफा विश्व कप 2026, फीफा महिला विश्व कप 2027, फीफा यूथ विश्व कप, और फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं. विश्व कप फाइनल की पूर्व संध्या से पहले FIFA प्रेसिडेंट ने कहा कि मैं भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ज़ी टीवी के अपने दोस्तों को धन्यवाद देना चाहता हूँ.
भारतीय फुटबॉल को लेकर क्या बोले FIFA प्रेसिडेंट
FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 से पहले कहा कि हम जानते हैं कि भारत फुटबॉल के प्रति जुनूनी देश है और भारतीय बाजार में अपार संभावनाएं हैं. यह एक ऐसी बात है जिसे मैंने 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान खुद देखा था. जब 13 लाख (1.3 मिलियन) से अधिक फैंस की रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति रही थी, और इसके पांच साल बाद फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भी मैंने यही जुनून देखा. मैंने 2020 में एक आईओसी (IOC) बैठक के लिए भी भारत का दौरा किया था और मुझे भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से मिलने का सम्मान मिला था.
इसके अलावा, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी आपका खूबसूरत देश पूरी तरह मौजूद रहा है. जहाँ भारतीय मूल के खिलाड़ी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसी अन्य राष्ट्रीय टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. साथ ही सभी 16 मेजबान शहरों में मैचों का लुत्फ उठाने वाले 65 लाख (6.5 मिलियन) फैंस में हजारों भारतीय समर्थक शामिल थे. जिनमें से कई लोगों ने अर्जेंटीना, ब्राजील, पुर्तगाल या इंग्लैंड जैसी दूसरी टीमों को अपनाया था.
जियानी इन्फेंटिनो ने भारत को बोला धन्यवाद
जियानी इन्फेंटिनो ने जारी किए गए वीडियो में आगे कहा कि मैं भारत में हमारे खेल को बढ़ावा देने के लिए आपके द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक बार फिर आपको धन्यवाद देता हूँ और निश्चित रूप से, मुझे उस दिन का बेसब्री से इंतजार है. जब हम फीफा वर्ल्ड कप में भारत का स्वागत कर सकेंगे. फुटबॉल को आपके इस समर्थन के लिए धन्यवाद – और आप सभी को शुभकामनाएं.