- क्रिकेट न्यूज़
- News
- FIFA WC: Mbappe steal spotlight again as France sail into third successive Semi-Final
FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल में फ्रांस, मोरक्को को दी 2-0 से मात
फ्रांस ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वॉर्टर फाइनल मैच में उसने मोरक्को को आसानी से 2-0 से हराया.
Published On Jul 10, 2026, 08:10 AM IST
Last UpdatedJul 10, 2026, 08:10 AM IST
France into World Cup SF FIFA WC: Mbappe steal spotlight again as France sail into third successive SF/ Credit: FFF, Via- IANS
नई दिल्ली: फ्रांस ने शान से फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. यह लगातार दूसरा मौका है जब फ्रांस की टीम ने अंतिन चार में जगह बनाई है. क्वॉर्टर-फाइनल में फ्रांस का खेल कमाल का रहा. टीम ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया. मुकाबला एकतरफा रहा और मोरक्को की टीम पर फ्रांस पूरी तरह भारी नजर आया. इस हार के साथ ही अफ्रीकी देश का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है.
फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने गोल किया. मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और मोरक्को के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया. मैच के पांचवें मिनट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने दायोट उपामेकानो के हेडर को गोल पोस्ट में जाने से रोका.

नोसैर मजराउई ने एम्बाप्पे के खिलाफ बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिल गई. हालांकि, एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके और बुनू ने शानदार बचाव किया. पहले हाफ में फ्रांस ने कई और प्रयास किए, लेकिन वह मोरक्को के डिफेंस को भेद नहीं पाया. इस तरह से शुरुआती 45 मिनट गोलरहित रहे.
हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने अटैक को और तेज किया. टीम को पहली सफलता मैच के 60वें मिनट में मिला. कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाते हुए फ्रांस को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनका आठवां गोल रहा. इसके ठीक छह मिनट बाद ही उस्मान डेम्बेल ने फ्रांस की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया. एम्बाप्पे के शानदार पास का फायदा उठाते हुए डेम्बेल ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और फ्रांस की जीत पक्की कर दी.
इसके बाद भी फ्रांस ने बचे हुए समय में खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया. फ्रांस ने लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले, टीम साल 2018 में चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में फ्रांस ने फाइनल तक का सफर तय किया था. फ्रांस अब 15 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
-आईएएनएस