FIFA WORLD CUP: कनाडा ने रचा इतिहास, पहली बार अंतिम 16 में जगह पक्की की, साउथ अफ्रीका बाहर

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा. टीम ने विश्व कप में पहली बार अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 29, 2026, 11:39 AM IST

Published On Jun 29, 2026, 11:39 AM IST

Last UpdatedJun 29, 2026, 11:39 AM IST

canada vs south africa (Photo Fifa x via ians)

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा. टीम ने विश्व कप में पहली बार अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

मैच की शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका कनाडा पर हावी नजर आई, और टीम ने लगातार आक्रामक खेल के बूते डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया. साउथ अफ्रीका की ओर से कुछ अच्छे मूव देखने को मिले, लेकिन टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी. दूसरी ओर, कनाडा के पास पहले हाफ के अंतिम मिनटों में गोल करने के दो बढ़िया मौके आए, पर टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोइज बॉम्बिटो के शानदार हेडर को साउथ अफ्रीका के डिफेंडर ऑब्रे मॉडिबा ने गोललाइन के पास से क्लियर किया, जबकि ताजोन बुकानन के बेहतरीन शॉट का गोलकीपर रोनवेन विलियम्स सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रहे. पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका.

दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका के मुकाबले कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलती हुई नजर आई. टीम ने साउथ अफ्रीका के गोल पर एक के बाद एक हमले किए. हालांकि, साउथ अफ्रीका के मजबूत डिफेंस ने कनाडा को बढ़त लेने नहीं दी. मैच के 75वें मिनट में कनाडा ने बड़ी चाल चलते हुए स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस को मैदान पर उतारा. डेविस ने मैदान पर आते के साथ ही अपनी रफ्तार और बेहतरीन ड्रिब्लिंग के बूते साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया.

canada vs sa (Photo Fifa x via ians)

मैच अतिरिक्त समय की तरफ बढ़त हुआ दिख रहा था, लेकिन तभी इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा. स्टीफन का यह गोल निर्णायक साबित हुआ और उन्होंने सह-मेजबान टीम के फैंस को झूमने का मौका दिया. राउंड ऑफ 32 के बाद कनाडा ने पहली बार अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का किया है. इससे पहले, 1986 और 2022 में कनाडा विश्व कप खेलने उतरी थी, लेकिन दोनों ही बार टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick