Fifa World Cup 2026: 40 साल के गोलकीपर को नहीं भेद पाया यूरोपीय चैंपियन स्पेन, चंद घंटों में कई मिलियन बढ़ गए फैंस

केप वर्डे एक छोटा सा देश है. और यह उसका पहला फीफा वर्ल्ड कप है. और सोमवार को इस टीम जो कमाल कर दिखाया उसे देखकर पूरी दुनिया में फुटबॉल को देखने-समझने और चाहने वाले लोग हैरान हैं. इस टीम ने स्पेन की मजबूत टीम को गोल-रहित मुकाबले में ड्रॉ पर रोक लिया. और इसका...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 16, 2026, 11:53 AM IST

Published On Jun 16, 2026, 11:53 AM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 11:53 AM IST

pic- Vozinha (instagram)

केप वर्डे एक छोटा सा देश है. और यह उसका पहला फीफा वर्ल्ड कप है. और सोमवार को इस टीम जो कमाल कर दिखाया उसे देखकर पूरी दुनिया में फुटबॉल को देखने-समझने और चाहने वाले लोग हैरान हैं. इस टीम ने स्पेन की मजबूत टीम को गोल-रहित मुकाबले में ड्रॉ पर रोक लिया. और इसका श्रेय जाता है 40 साल के उसके गोलकपीर वोजिन्हा को.

90 मिनट के इस खेल में स्पेन ने गोल पर 27 हमले किए. लेकिन केप वर्डे की रक्षा-पंक्ति को वह भेद नहीं पाए. और इसमे अहम किरदार रहा वोजिन्हा का. स्पेन की टीम मैच में हावी रही. गोल के लिए इतने हमले इस बात का सबूत है. लेकिन वोजिन्हा और रक्षापंक्ति कितने मजबूत रहे यह इसका फैसला तो 0-0 की गोललाइन सुना रही है. यूरोपीय चैंपियन टीम के लिए यह नतीजा बिलकुल भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तय समय खत्म होने के बाद जब आखिरी सीटी बजी तक जाकर वोजिन्हा को अहसास हुआ कि वह क्या कमाल कर गए हैं. वह नेट के पास छुकर रोने लगे. उनकी भावनाएं जाहिर हो ही रही थीं कि टीम के बाकी साथियों ने आकर मैच के इस हीरो को घेर लिया. पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे की टीम के सामने स्पेन बहुत मजबूत थी. और माना भी जा रहा था कि टीम जीत के साथ सफर का आगाज करेगी.

मैच शुरू होने से पहले भले ही कई लोगों ने न तो देश और न ही गोलकीपर का नाम ज्यादा सुना होगा. लेकिन मैच खत्म होने के बाद वह बहुत लोकप्रिय थे. उन्होंने खुद मीडिया को बताया कि मैच शुरू होने से पहले उनके इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स थे लेकिन मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 15 लाख तक पहुंच गई थी. और अब हम जब यह खबर लिख रहे हैं तो यह संख्या 5.6 मिलियन यानी 56 लाख तक पहुंच चुकी है.

वोजिन्हा ने 25 साल की उम्र में डेब्यू किया. इसके बाद मोलडोवा, साइप्रस, स्लोवाकिया और पुर्तगाल में कई क्लब के लिए फुटबॉल खेला. वह फिलहाल पुर्तगाल में सेकंड डिविजन के लिए खेलने वाले क्लब चावेस के लिए खेलते हैं.

साल 2012 में वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेना चाहते थे लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए वह खेलते रहे.

मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी इसके लिए काम किया. यह मेरा सपना है. अतीत में कई पीढ़ियों ने इस सपने को देखा है. लेकिन वे हासिल नहीं कर पाईं. और अब यह सपना पूरा हुआ है.’

वोजिन्हा के नाम अर्थ पुर्तगाली भाषा में दादी होता है. उन्होंने बताया कि बड़े बच्चों ने फुटबॉल फील्ड पर उन्हें परेशान करने के लिए यह नाम दिया था. और जब वह अपने दादा-दादी से इसके शिकायत करने जाते थे तो वे बच्चे हंसते थे. कई साल बाद उन्होंने अपने नाम से एक सरनेम हटा लिया क्योंकि क्लब में एक और खिलाड़ी कान नाम जोसिमर था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick