- क्रिकेट न्यूज़
- News
- FIFA World Cup 2026 Deniz Undav’s second-half brace takes Germany through to knockouts
Fifa World Cup: जर्मनी ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया
मैच जब ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में जर्मनी के लिए उन्दाव ने निर्णायक गोल किया. लुकास नेमेचा ने उन्दाव को शानदार पास दिया. उन्दाव ने गेंद को नियंत्रित करते हुए बेहतरीन फिनिश किया.
Published On Jun 21, 2026, 10:23 AM IST
Last UpdatedJun 21, 2026, 10:23 AM IST
Germany football team
Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया. टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे.
कोटे डी आइवर के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के साथ ही जर्मनी ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक बेहद रोमांचक रहा. मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही काई हैवर्ट्ज के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन उनका हेडर क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया.
इसके बाद जोशुआ किमिच ने एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हैवर्ट्ज ने फिर कोशिश की, लेकिन कोटे डी आइवर के गोलकीपर याहिया फोफाना ने शानदार बचाव किया, जर्मनी को एक और मौका कॉर्नर किक पर मिला, जब एलेक्जेंडर पावलोविच ने हेडर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दी, हालांकि, रेफरी ने फाउल का फैसला देते हुए गोल को अमान्य करार दिया.
कोटे डी आइवर ने किया पहला गोल
दूसरी ओर, कोटे डी आइवर ने भी जवाबी हमले जारी रखे, यान डियोमांडे ने बाईं ओर से तेजी से एक लो क्रॉस दिया जो अमाद डियालो के पैरों पर गिरा. हालांकि, नैथेनियल ब्राउन इस शॉट को ब्लॉक करने में सफल रहे, लेकिन वह केसी को रिबाउंड पर गोल करने से नहीं रोक सके, इस गोल के साथ ही कोटे डी आइवर ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
उन्दाव ने दागा जर्मनी के लिए पहला गोल
दूसरे हाफ में भी अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जर्मनी के कोच जूलियन नेगल्समैन ने समय रहते बदलाव किए. उन्होंने लगभग एक घंटे के खेल के बाद नदीम अमीरी और डेनिज उन्दाव को मैदान पर उतारा. यह फैसला मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतारे गए डेनिज उन्दाव ने दो गोल करते हुए मैच का पासा पलटा. उन्दाव को जब मैदान पर उतारा गया, तो कोटे डी आइवर 1-0 से आगे था, हालांकि, आठ मिनट के अंदर उन्दाव ने पहला गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया.

कोटे डी आइवर के पास भी दोबारा बढ़त हासिल करने का शानदार मौका था. निकोलस पेपे और साइमन एडिंगरा ने एक अच्छा हमला बनाया, लेकिन वह अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके और मौका हाथ से निकल गया. मैच जब ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में जर्मनी के लिए उन्दाव ने निर्णायक गोल किया. लुकास नेमेचा ने उन्दाव को शानदार पास दिया. उन्दाव ने गेंद को नियंत्रित करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और जर्मनी की जीत पक्की कर दी. उन्दाव के लिए यह प्रदर्शन खास रहा, क्योंकि जर्मनी के लिए उनके पिछले 8 मैचों में यह 9वां गोल रहा.