- क्रिकेट न्यूज़
- News
- FIFA WORLD CUP 2026: DR Congo gets its First ever point in wc after playing draw with portugal
FIFA WORLD CUP 2026: पुर्तगाल से ड्रॉ खेल, कॉन्गो ने हासिल किया वर्ल्ड कप में अपना पहला पॉइंट
Fifa World Cup 2026: पुर्तगाल की टीम को इससे बेहतर नतीजे की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आखिर टीम कॉन्गो से ड्रॉ खेलना पड़ा. कुछ किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. कुछ उन्होंने मौके गंवाए.,
Published On Jun 18, 2026, 07:22 AM IST
Last UpdatedJun 18, 2026, 07:22 AM IST
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के लिए बुधवार का दिन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. कुछ मौके गंवाए और कुछ किस्मत ने साथ नहीं दिया. और आखिर उनकी टीम को कॉन्गोके खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा. यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल का पहला मैच था. और नतीजा वाकई उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. मैच ड्रॉ रहा जिससे फैंस के भीतर भी थोड़ी निराशा जरूर रही होगी.
कॉन्गो की टीम बीते 52 साल में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रही है. और इस अफ्रीकी टीम ने मजबूत यूरोपीय देश के सामने अच्छा खेल दिखाया. वह दूसरी अफ्रीकी टीम है जिसने यूरोपीय टीम को मजबूत चुनौती दी है. इससे पहले केप वर्डे ने सोमवार को स्पेन के खिलाफ ड्रॉ खेला था.
एनआरजी स्टेडियम में दर्शकों के सामने खेलते हुए कॉन्गो ने अच्छा खेल दिखाया. इस स्टेडियम में ज्यादातर पुर्तगाली फैंस थे. और उनके सामने कॉन्गो की टीम ने उम्मीद से कहीं बेहतर दिखाया. कॉन्गो इससे पहले 1974 में फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा था. तब नक्शे पर इस अफ्रीकी देश का नाम जायरे हुआ करता था.
जोआओ नेवस (João Neves) ने छठे मिनट में ही पुर्तगाल को बढ़त दिला दी. 5 फुट 7 इंच लंबे इस मिडफील्डर ने पेड्रो नेतो के पास को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. योआने विसा (Yoane Wissa) ने फर्स्ट-हाफ के स्पॉटेज टाइम में हेडर से गोल कर कॉन्गो के लिए स्कोर बराबर कर दिया. इस गोल के साथ ही कॉन्गो के फैंस जो पुर्तगाल के प्रशंसकों से भरे स्टेडियम में काफी कम थे, खुशी से झूम उठे. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में कॉन्गो का पहला गोल था. कॉन्गो की टीम ने इससे पहले 1974 में जो फीफा वर्ल्ड कप खेला था, उसमें वह कोई भी गोल नहीं कर पाई थी. स्कॉटलैंड ने उसे 2-0, चैंपियन ब्राजील ने 3-0 से हराया था. यह टूर्नामेंट वेस्ट जर्मनी में हुआ था.

पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस मैच के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के साथ ही छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हो गए. रोनाल्डो के पास मौका था कि वह इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में गोल कर सकें. मंगलवार को मेसी ने हैटट्रिक लगाई थी. लेकिन रोनाल्डो ने एक नहीं बल्कि दो मौके गंवाए. उनके पास 68वें और 73वें मिनट में गोल करने का मौका था. लेकिन वह दोनों बार चूक गए. और इससे उनके चेहरे पर निराशा और खीझ साफ देखी जा सकती थी.
पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडिस (Bruno Fernandes) के पास भी 90वें मिनट में मौका था. लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के दाएं से निकल गया. पुर्तगाल के लिए जोआओ केंसेलो ने बाइसाइकल किक लगाकर 55वें मिनट में गोल किया. लेकिन इसे ऑफसाइड करार दिया गया.