FIFA WORLD CUP: इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर, जीत के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचे

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ ही इक्वाडोर ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है. मैच की शुरुआत से...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 26, 2026, 08:03 AM IST

Published On Jun 26, 2026, 08:03 AM IST

Last UpdatedJun 26, 2026, 08:03 AM IST

ecuador-vs-germany

FIFA World Cup: Ecuador pulls off a major upset by defeating Germany, secures a spot in the knockout stage with the win. (Photo/X/FIFAWorldCup) Via IANS

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ ही इक्वाडोर ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है.

मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. जर्मनी ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही गोल दागते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टीम के लिए यह गोल लेरॉय साने ने किया. विर्ट्ज से मिले पास का फायदा उठाते हुए साने ने पेनल्टी एरिया के अंदर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि, इक्वाडोर ने भी मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और 9वें मिनट में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. नीलसन एंगुलो ने लंबी दूरी से कमाल का शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया. इसके बाद दोनों ही टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन पहले हाफ के अंत तक किसी को भी सफलता हाथ नहीं लग सकी.

दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने जर्मनी के मुकाबले ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और चार बार की चैंपियन टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया. इक्वाडोर को इसका फायदा मैच के 77वें मिनट में मिला, जब गोंजालो प्लाटा ने बेहतरीन गोल दागते हुए टीम को मैच में 2-1 की बढ़त दिला दी. दाहिने विंग से मिली कॉर्नर किक का गोंजालो ने भरपूर फायदा उठाया और शानदार शॉट के साथ मैच में अपना पहला गोल किया.

मैच में 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद इक्वाडोर के डिफेंस ने अंतिम क्षणों में जर्मनी को स्कोर बराबर करने का कोई मौका नहीं दिया. जर्मनी के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही इक्वाडोर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है. हालांकि, जर्मनी पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और टीम ने ग्रुप ई में पहले स्थान पर रही.

AGENCY- IANS

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick