• Home
  • News
  • FIFA World Cup 2026 Folarin Balogun brace powers dominant USA to 4-1 victory over Paraguay in opener

Fifa World Cup: अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को 4-1 से हराया

स्टॉपेज टाइम में गियोवानी रेयना ने अमेरिका की बढ़त को 4-1 कर दिया, उन्होंने मैच की आखिरी सीटी बजने से ठीक पहले पराग्वे के डिफेंस को एक बार फिर भेदा और अमेरिका की जीत पर मुहर लगा दी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 13, 2026, 10:18 AM IST

Published On Jun 13, 2026, 10:18 AM IST

Last UpdatedJun 13, 2026, 10:18 AM IST

USA Football team

USA Football team

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है, एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी.

अमेरिका की ओर से फोलारिन बालोगुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए. अमेरिका की टीम पूरे मैच में हावी नजर आई और पराग्वे को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. अमेरिका के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही, मुकाबले के सातवें मिनट में ही अमेरिका ने 1-0 की बढ़त बना बना ली. डेमियन बोबाडिला ने पराग्वे के डिफेंस को भेदते हुए बेहतरीन गोल दागा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले हाफ में अमेरिका ने किया तीन गोल

मैच के 31वें मिनट में फोलारिन बालोगुन ने अमेरिका की बढ़त को दोगुना कर दिया. फोलारिन की शानदार स्किल्स के सामने पराग्वे का डिफेंस पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. पहले हाफ के इंजरी टाइम में फोलारिन का एक बार फिर दमदार खेल देखने को मिला और उन्होंने अमेरिका को मुकाबले में 3-0 से आगे कर दिया, पहले हाफ में ही अमेरिका की जीत लगभग पक्की हो गई.

हालांकि, दूसरे हाफ में पराग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया और वापसी करने का प्रयास किया. टीम को मैच के 73वें मिनट में सफलता हाथ लगी, पराग्वे के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मॉरीसियो ने पराग्वे के लिए मैच में पहला गोल दागा, इसके बाद अमेरिका ने अपने खेल में आक्रामता बढ़ाई और पराग्वे के डिफेंस पर लगातार दबाव डाला, काफी प्रयास करने के बावजूद भी पराग्वे की टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लगी.

फोलारिन बालोगुन ने किया दो गोल, खास लिस्ट में एंट्री

निर्धारित 90 मिनट के बाद स्टॉपेज टाइम में गियोवानी रेयना ने अमेरिका की बढ़त को 4-1 कर दिया, उन्होंने मैच की आखिरी सीटी बजने से ठीक पहले पराग्वे के डिफेंस को एक बार फिर भेदा और अमेरिका की दमदार जीत पर मुहर लगा दी. फोलारिन बालोगुन 1930 के बाद फीफा वर्ल्ड कप में दो गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने. इस जीत के साथ ही अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में किया है और टीम इस लय को आने वाले मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी.

Editor's Pick