Fifa World Cup: मोहम्मद सालाह का कमाल, मिस्र को मिली फीफा वर्ल्ड कप की पहली जीत

मिस्र की जीत के हीरो टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह रहे. उन्होंने टीम के लिए विजयी गोल करने के साथ-साथ विश्व कप के दो संस्करण में गोल करने वाले मिस्र के पहले खिलाड़ी भी बने.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 22, 2026, 05:46 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 05:46 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 05:46 PM IST

Mohamed Salah

Mohamed Salah

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। 92 साल और 25 दिन पहले डेब्यू करने वाली मिस्र की यह विश्व कप इतिहास की पहली जीत भी है.

मिस्र की इस जीत के हीरो टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह रहे. टीम के लिए विजयी गोल करने के साथ-साथ सालाह विश्व कप के दो संस्करण में गोल करने वाले मिस्र के पहले खिलाड़ी भी बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिस्र के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने सालाह

इसके अलावा 34 साल और 9 दिन की उम्र में गोल करने के साथ ही वह मिस्र की ओर से गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने. उन्होंने इस मामले में मैग्डी अब्देलघनी को पीछे छोड़, जिन्होंने 1990 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 30 साल और 320 दिन की उम्र में गोल किया था.

न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 15वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, फिन सुरमन ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर लगाते हुए शानदार गोल दागा. इस गोल के बाद न्यूजीलैंड ने दबाव बनाए रखा और पहले हाफ तक मिस्र को वापसी का मौका नहीं दिया, यह पहली बार था जब मिस्र किसी वर्ल्ड कप मैच में हाफ टाइम तक पीछे रहा.

FRQ VS IRQ
FRQ VS IRQ

दूसरे हाफ में मिस्त्र ने दिखाया आक्रामक खेल

हालांकि, हाफ टाइम के बाद टीम ने अपना खेल बदला और ज्यादा आक्रामक अंदाज में मैदान पर उतरी. दूसरे हाफ की शुरुआत में मिस्र ने कई मौके बनाए. मोहम्मद सालाह और इमाम अशौर ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर ने अच्छे बचाव किए. दूसरी ओर, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने भी शानदार बचाव करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा.

Fifa World Cup: इराक के खिलाफ मैच में एम्बाप्पे पूरा करेंगे खास ‘शतक’

मिस्र को मैच के 58वें मुकाबले में सफलता मिली. जिको ने फ्री हेडर पर बेहतरीन गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. इसके नौ मिनट बाद मोहम्मद सालाह ने अपनी क्लास दिखाई. एक बेहतरीन टीम मूव के बाद उन्होंने नीचे की तरफ शॉट लगाकर शानदार गोल किया और मिस्र को 2-1 की बढ़त दिला दी. यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मैच के अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मिस्र ने मजबूत डिफेंस दिखाया. मैच के 82वें मिनट में ट्रेजेगुएट ने तीसरा गोल करते हुए मिस्र की जीत पर मुहर लगा दी.

Editor's Pick