Fifa World Cup 2026: चैंपियन स्पेन हुई मालामाल, उपविजेता अर्जेंटीना पर भी बरसे पैसे, जानें किसे मिली कितनी रकम ?

खिताब जीतने वाली टीम स्पेन पर रिकॉर्ड इनामी राशि की भी बरसात हुई. इसके अलावा उपविजेता अर्जेंटीना और नंबर तीन पर रही इंग्लैंड की टीम को भी भारी भरकम रकम मिली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 20, 2026, 04:47 AM IST

Published On Jul 20, 2026, 04:47 AM IST

Last UpdatedJul 20, 2026, 04:47 AM IST

fifa world Cup prize money

fifa world Cup prize money

Fifa World Cup 2026 Prize Money: स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गतिरोध तोड़ा. इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले मौके का फायदा उठाया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल किया.

खिताब जीतने वाली टीम स्पेन पर रिकॉर्ड इनामी राशि की भी बरसात हुई. इसके अलावा उपविजेता अर्जेंटीना और नंबर तीन पर रही इंग्लैंड की टीम को भी भारी भरकम रकम मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्पेन को मिले 481 करोड़ रुपये की भारी- भरकम राशि

विश्व कप 2026 का खिताब जीतने पर स्पेन की टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 481 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली. टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने और तैयारियों के लिए पहले से दी गई राशि को मिलाकर स्पेन की टीम को 60 मिलियन डॉलर यानी करीब 578 करोड़ रुपये मिली. यह 2022 विश्व कप विजेता अर्जेंटीना को मिली राशि से करीब 80 लाख डॉलर (77 करोड़ रुपये) ज्यादा है.

Fifa World Cup: स्पेन ने तोड़ा अर्जेटीना का सपना, 16 साल बाद जीता फीफा वर्ल्ड कप खिताब

उपविजेता सहित बाकी टीमों को क्या मिला ?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की उपविजेता अर्जेंटीना की टीम को 3.3 करोड़ डॉलर (33 मिलियन डॉलर) यानी करीब 318 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, यानी स्पेन को ट्रॉफी जीतने के साथ अर्जेंटीना की तुलना में लगभग 163 करोड़ रुपये अधिक मिले. वहीं तीसरे नंबर पर रही इंग्लैंड की टीम को 279 करोड़ रुपए मिले. इंग्लैंड को चौथे नंबर पर रहे फ्रांस (260 करोड़) की तुलना में लगभग 19 करोड़ रुपये अधिक मिले.

इसके अलावा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को प्रदर्शन से अलग न्यूनतम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) की राशि दी गई.

Editor's Pick